एएमयू
- एएमयू में परीक्षाएं स्थगित
- अब 12 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं
- 16 सदस्यों की समन्वय समिति भी गठित
अलीगढ़:
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने रविवार को मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर परिसर में फैले तनाव के बीच सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं. विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि 2017-18 सत्र की परीक्षाएं अब 12 मई से शुरू होंगी. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफएसर तारिक मंसूर, विभिन्न संकायों के डीन व सभी कॉलेजों के प्राचार्यो की एक परामर्श बैठक में यह फैसला लिया गया. मौजूदा स्थिति को देखने व शांति बनाए रखने के लिए 16 सदस्यों की समन्वय समिति भी गठित की गई.हिंदुत्व समूहों का पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की तस्वीर को हटाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव जारी है.
यह भी पढ़ें : एएमयू के छात्र राष्ट्रविरोधी नहीं, पाकिस्तान समर्थक नहीं: पूर्व कुलपति जमीर उद्दीन शाह
आपको बता दें कि, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो को लेकर विवाद चल रहा है. इस पूरे मामले को समझाते हुए एएमयू के कुलपति तारिक मंसूर ने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा था कि ''जिन्ना की तस्वीर का मामला काफी पुराना है. यह फोटो 1938 से लगी हुई है. ये कोई नई चीज नहीं है और इतने साल हो गये, किसी ने इस पर ऑब्जेक्ट नहीं किया. मगर अब एक नई चीज क्यों स्टार्ट हो रही है. यह तो एक अर्काइव है, बहुत से पोर्ट्रेट लगी हुई हैं, वो भी वहां लगी हुई है. यह कोई बहुत बड़ा इश्यू नहीं है.'' (IANS से इनपुट)
यह भी पढ़ें : Exclusive: AMU विवाद पर बोले वीसी तारिक मंसूर, जिन्ना की तस्वीर हटाना हमारी जिम्मेवारी नहीं
VIDEO: AMU: जिन्ना की तस्वीर पर बढ़ता बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
AMU