विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2019

यूपी की जेलों में क्‍या नहीं होता? कैदियों के जुआ खेलने और रिश्‍वत देने का VIDEO हुआ वायरल

यूपी की जेलों में सीएमओ डॉक्‍टर सचान से लेकर माफिया बजरंगी तक की हत्‍या हो चुकी है. माफिया अतीक अहमद अपने विरोधी को जेल में बुलवा कर पीट चुके हैं. यहां कभी एक्टिंग के शौकीन कैदी डायलॉग बोलने का वीडियो शूट करते हैं तो कभी बर्थडे सेलेब्रेशन होता है.

इटावा जेल में जुआ खेलते दिखे कैदी
इटावा:

यूपी की जेलों में सीएमओ डॉक्‍टर सचान से लेकर माफिया बजरंगी तक की हत्‍या हो चुकी है. माफिया अतीक अहमद अपने विरोधी को जेल में बुलवा कर पीट चुके हैं. यहां कभी एक्टिंग के शौकीन कैदी डायलॉग बोलने का वीडियो शूट करते हैं तो कभी बर्थडे सेलेब्रेशन होता है. अब इटावा जेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कैदी झुंड बना कर जुआ खेलते और उसके एवज में पुलिस को घूस देते दिख रहे हैं. वीडियो में कैदियों का झुंड जुआ खेलता नजर आता है, जुए में लगी रकम के जीतने-हारने की आवाजें आ रही हैं और ये जुआरी पुलिस को पैसा देते भी दिखते हैं. लेकिन जेल अधीक्षक कहते हैं कि ये उन्‍हें बदनाम करने की साजिश है. 

गिरिराज सिंह बोले, हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए दो बच्चों का नियम हो, तो आजम खान बोले- फांसी क्यों नहीं...

इटावा जेल के अधीक्षक राजकिशोर सिंह ने कहा, 'वो किसी साजिश का भी अंग हो सकता है कि साजिश कर के इस जेल के नाम पर कोई पुराना वीडियो चला कर जेल प्रशासन को बदनाम करना चाहता है, बैकफुट पर करना चाहता है. चंद दिनों पहले मऊ जेल में गांजे के कारोबार का भी वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो बनाने वाले का आरोप था कि जेल प्रशासन वहां गांजा बिकवाता है. मऊ जेल की सात नंबर बैरक की लोकेशन को साबित करने के लिए उसने कैमरा पैन कर के आसपास की तस्‍वीर भी दिखाई थी. लेकिन मऊ जेल के अधीक्षक ने दावा किया कि किसी ने जेल का सेट बनकर वहां गांजे की पुड़िया बनाने का वीडियो शूट किया है ताकि उन्‍हें बदनाम किया जा सके. उन्‍होंने अपने बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कारागार में निरुद्ध अपराधियों ने कारागार के बाहर अपने गुर्गों से कोई वीडियो बनवाया हो जो कि कारागार के बैरक जैसा प्रतीत होता हो.'

मॉब लिंचिंग के शिकार तबरेज अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई थी मौत

इसके पहले उन्‍नाव जेल में फिल्‍मों में एक्टिंग की ख्‍वाहिश रखने वाले एक कैदी का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो पिस्‍तौल के साथ डायलॉग डिलिवरी की रिहर्सल कतरे हुए नजर आता है. जेल की दीवार की तरफ से उसकी एंट्री होती है, दाहिने हाथ से तमंचा लहराते हैं, बायां हाथ पहले कमर पर रखते हैं फिर छाती ठोक कर शेर पढ़ते हैं. इस मामले में गृह विभाग ने अपनी सफाई में लिखा था कि कैदी अंकुर एक अच्‍छा पेंटर है और जो कथित तमंचा वीडियो में दिखाई दे रहा है वह मिट्टी का बना है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com