- सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
- सीएम योगी ने अपील करते हुए कहा- प्रत्येक बहन-बेटी के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लें
- सीएम ने कहा- सुरक्षाबलों, पुलिसकर्मियों और आपदा राहतकर्मियों को रक्षा-सूत्र बांधकर कृतज्ञता जताएं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है. उन्होंने बहन-बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई की कलाई पर बंधने वाला रक्षा-सूत्र मात्र नहीं, स्नेह, विश्वास और संकल्प का पावन पर्व है. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन परिवार को जोड़ता है, समाज में आत्मीयता जगाता है. यह हमारे सनातन संस्कारों की सुदृढ़ परंपरा का प्रतीक है.
सीएम योगी ने कहा कि श्रीकृष्ण की उंगली से रक्त बहता देख द्रौपदी ने साड़ी का किनारा फाड़कर बांधा था. द्रौपदी के स्नेह का प्रत्युत्तर श्रीकृष्ण ने संकट के समय उनकी रक्षा करके दिया. नई पीढ़ी के लिए संस्कारों को आचरण का हिस्सा बनाना पहले से अधिक जरूरी है. संस्कार परिवारों को सुदृढ़ करते हैं और समाज को एकजुट रखते हैं. उन्होंने कहा कि समानता, बंधुता और सामाजिक समरसता के भाव को हमारे संस्कार सशक्त करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि रक्षा का भाव एक संवेदनशील सरकार के संकल्प में भी दिखाई देता है. बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मिशन शक्ति और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और प्रगति को गति मिली है.
माताओं-बहनों के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा
सीएम योगी ने कहा कि रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों के लिए 27 से 29 अगस्त तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों के लिए शुरू हुई निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा इस वर्ष भी जारी रहेगी.
सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बहन-बेटी के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लें. सुरक्षाबलों, पुलिसकर्मियों और आपदा राहतकर्मियों को रक्षा-सूत्र बांधकर कृतज्ञता जताएं. स्थानीय स्तर पर निर्मित राखियों और उपहारों को प्राथमिकता दें. स्थानीय राखियों को बढ़ावा देने से श्रम, कौशल और उद्यम को प्रोत्साहन मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं