विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2017

चोटी काटने की घटनाएं हैं कोरी अफवाह, कोई गैंग नहीं शामिल : यूपी पुलिस ने जारी किया अलर्ट

आगरा में महिला को चोटी काटने वाली चुड़ैल कह कर मार दिए जाने के बाद यूपी के डीजीपी ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और अफवाह फैलाने वालों के जेल भेजने को कहा है.

चोटी काटने की घटनाएं हैं कोरी अफवाह, कोई गैंग नहीं शामिल : यूपी पुलिस ने जारी किया अलर्ट
चोटी काटने की घटनाएं हैं कोरी अफवाह : यूपी पुलिस ने जारी किया अलर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
  • चोटी काटने की घटनाओं से कई राज्यों में दहशत फैली हुई
  • यूपी पुलिस ने अडवायजरी जारी करके कहा है, सब अफवाह है
  • पुलिस ने कहा है कि इसमें कोई गैंग शामिल नहीं
नई दिल्ली: आगरा में महिला को चोटी काटने वाली चुड़ैल कह कर मार दिए जाने के बाद यूपी के डीजीपी ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और अफवाह फैलाने वालों के जेल भेजने को कहा है लेकिन इसके बावजूद मथुरा हापुड़ अलीगढ और फैज़ाबाद वगैरह में तमाम लड़कियों की चोटियां कट गई. सिर्फ मथुरा में ही 21 महिलाओं की चोटी काट ली गई है. यूपी के तमाम गांवों में लोग चोटी काटने वाली चुड़ैल के डर से टोना टोटका कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- सच या सिर्फ दहशत? ऐसी 5 घटनाएं जिनका सच से नहीं निकला कुछ लेना देना...

मथुरा, हापुड़, अलीगढ़, फ़िरोज़ाबाद में लड़कियों की चोटियां कटीं और वहीं आगरा के फ़तेहाबाद में चोटी काटने वाली होने के शख में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. अब यूपी के डीजीपी ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है कि अफवाह फैलाने वाले जेल भेजे जाएंगे. ट्वीट करके बाकायदा अडवायजरी जारी की गई है : 
 
पुलिस ने कहा है कि यह एक अफवाह है, इस पर कतई ध्यान न दें. इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें एवं कानून को अपने हाथ में न लें. इस कृत्य में कोई संगठित गैंग संलिप्त नहीं है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान, हरियाणा के बाद दिल्ली में कोई काट रहा चोटियां, दहशत में महिलाएं

वीडियो- आगरा में बुजुर्ग को चोटी काटने वाली समझ मार डाला


इन मामलों की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि घटनास्‍थलों पर कोई सुराग नहीं मिल रहे हैं. पीड़ितों के मेडिकल टेस्‍ट में भी कोई असामान्‍य बात नहीं दिखी. ज्‍यादातर पीड़ितों के साथ रहने वालों ने किसी कथित हमलावर को नहीं देखा. केवल पीड़ित ने ही हमलावर की उपस्थिति को देखने या महसूस करने की बात कही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Choti Gang, Choti Gang News India, Choti Kaand, Choti Kand, UP Police Advisory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com