- विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां
- बीजेपी के सांसदों के साथ बैठक
- सदस्यता अभियान पर भी जोर
उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों की तैयारियों में जुटी बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी के उत्तर प्रदेश से लोकसभा और राज्य सभा के सांसदों से की मुलाकात की. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महासचिव सुनील बंसल भी मौजूद थे. केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी, महेंद्रनाथ पांडेय, संजीव बलियान, संतोष गंगवार ने भी हिस्सा लिया. बैठक में हिस्सा लिया. इस मुलाकात में 12 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई. यह उपचुनाव उन सीटों पर होने जा रहे हैं जहां विधायकों ने लोकसभा चुनाव लड़ा है और अब वह सांसद हैं. सपा और बसपा उपचुनाव अलग-अलग लड़ने का ऐलान किया है. इसके अलावा राज्य में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर भी बैठक में चर्चा हुई. साथ ही केंद्र में मोदी और राज्य में योगी सरकार की ग़रीब कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर आम आदमी तक पहुंचाने में तेज़ी लाने के लिए सांसदों को एक प्रेज़ेंटेशन दिया गया. स्वतंत्र देव सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद उत्तर प्रदेश के बीजेपी सांसदों की यह पहली बैठक थी.
11 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव : अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच अहम बैठक, जेपी नड्डा भी हुए शामिल
दोगुनी हो सकती है बीजेपी के सदस्यों की संख्या
बीजेपी का सदस्यता अभियान युद्धस्तर पर जारी है. कई राज्यों में सदस्यता में सौ प्रतिशत से भी अधिक बढ़ोत्तरी है. वैसे पार्टी संविधान में बीस प्रतिशत सदस्य बढ़ाने का लक्ष्य है. किन अधिकांश राज्यों में बीजेपी के नए सदस्यों की संख्या पचास प्रतिशत से भी अधिक हो गई है. पार्टी का अनुमान है कि सदस्यता अभियान समाप्त होने पर पार्टी के सदस्यों का आंकड़ा 18-19 करोड़ पहुंच सकता है. बीजेपी के सदस्यता अभियान में मोबाइल, नमो ऐप, व्हाट्सऐप के अलावा पारंपरिक साधनों का सहारा भी लिया जा रहा है. मोबाइल से 8980808080 डायल कर बीजेपी की सदस्यता ली जा सकती है. हर सदस्य का वेरीफेकेशन भी हो रहा है ताकि कोई गड़बड़ी न हो. सदस्य बनाने में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा तेज़ी देखने को मिल रही उत्तर प्रदेश में बीजेपी के करीब एक करोड़ नए सदस्य बने हैं. सदस्यता अभियान छह जुलाई को शुरू हुआ था. यह सदस्यता अभियान 11 अगस्त चलेगा. बीजेपी ने इसे सदस्यता पर्व नाम दिया है और नारा है, 'साथ आएं, देश बनाएं'. सदस्यता अभियान चलाते समय पार्टी नेताओं को हर बूथ पर वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत और जल संरक्षण अभियान में हिस्सा लेने को भी कहा गया है. पिछली बार सदस्यता अभियान चला कर बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी.
क्या यूपी में टूट गया गठबंधन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं