विज्ञापन

VIDEO: बदायूं में चलती कार में लगी आग, CHO महिला की जिंदा जलकर मौत; पति भी गंभीर रूप से झुलसा

Badaun Moving Car Fire: चलती सीएनजी कार में आग लग गई. वहीं कार की पीछे वाली सीट पर लेटी महिला अंदर ही फंस गई. हालांकि पति महिला को बचाने लगा, लेकिन वो भी गंभीर रूप से झुलस गया. महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी.

VIDEO: बदायूं में चलती कार में लगी आग, CHO महिला की जिंदा जलकर मौत; पति भी गंभीर रूप से झुलसा
Badaun Moving Car Fire: लखनऊ से लौटते वक्त कार में लगी आग

Badaun Moving Car Fire: उत्तर प्रदेश के बदायूं में चलती सीएनजी कार में आग लग गई. इस आगजनी में स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ पद पर तैनात महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं महिला को बचाने के दौरान उसका पति भी झुलस गया. यह घटना शुक्रवार रात उसहैत थाना क्षेत्र के रौता गांव के पास को हुई है. महिला का तीन दिन पहले एक अस्पताल में गॉलब्लैडर का ऑपरेशन हुआ था और वो ऑपरेशन के बाद घर लौट रही थी, इस दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया. 

पत्नी जिंदा जली, पति भी झुलसा

चलती कार में अचानक लगी आग में स्वास्थ्य विभाग में CHO पद पर तैनात प्रिया भारद्वाज की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि स्वास्थ्य विभाग में बीएमसी पद पर संविदा पर तैनात उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया. गंभीर रूप से घायल पति को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं सीएचओ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है. 

जानकारी के मुताबिक, महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी और उसकी एक मासूम बेटी भी है. अर्पित भारद्वाज सीएचसी कादरचौक पर संविदा पर बीएमसी पद पर तैनात हैं. वहीं उनकी अपनी पत्नी प्रिया भारद्वाज बरेली के भमोरा सीएचसी में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के संविदा पद पर तैनात थीं.

कार की सीट पर लेटी थीं महिला

दरअसल, उसहैत थाना के वार्ड 6 के रहने वाले अर्पित भारद्वाज (26 वर्ष) अपनी पत्नी प्रिया भारद्वाज को लखनऊ के अस्पताल से गॉलब्लैडर का ऑपरेशन कराकर कार से अपने घर लौट रहे थे. वो अपने घर से करीब 8 किलोमीटर पहले ही पहुंचे थे कि उनकी सीएनजी कार में अचानक आग लग गई. कार चला रहे अर्पित भारद्वाज जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. अर्पित कार चला रहे थे, जबकि उनकी पत्नी प्रिया ऑपरेशन होने की वजह से पीछे वाली सीट पर लेटी हुई थीं, जिसकी वजह से वह अंदर फंस गईं और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई.

3 साल पहले हुई थी शादी

प्रिया को बचाने के प्रयास में अर्पित भी झुलस गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल प्रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है. अर्पित और प्रिया की शादी 3 साल पहले हुई थी. अब प्रिया की मौत के बाद उनकी बेटी के पालन-पोषण की चिंता परिवार के लोगों को सता रही है.

अर्पित के पिता प्रमोद भारद्वाज ने बताया कि ऑपरेशन करने के बाद उनका बेटा और पत्नी एक कार से आ रहे थे, जबकि परिवार के अन्य लोग दूसरी कर से आ रहे थे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बेखौफ बदमाश! आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, AIIMS में भर्ती; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com