विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2018

पीएम मोदी के अजान के वक्‍त भाषण रोकने पर आजम खान ने कसा ये तंज

उत्तर-पूर्व में जीत के बाद जब शनिवार शाम को प्रधानमंत्री दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में अपना भाषण दे रहे थे. उस वक्‍त अजान की वजह से उन्होंने अपना भाषण बीच में रोक दिया था. अब समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने इस पर तंज कसा है.

पीएम मोदी के अजान के वक्‍त भाषण रोकने पर आजम खान ने कसा ये तंज
आजम खान की फाइल फोटो
  • शनिवार शाम को प्रधानमंत्री बीजेपी मुख्यालय में अपना भाषण देे रहे थे
  • अजान की वजह से उन्होंने अपना भाषण बीच में रोक दिया था
  • समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने इस पर तंज कसा है
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्व में जीत के बाद जब शनिवार शाम को प्रधानमंत्री दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में अपना भाषण दे रहे थे. उस वक्‍त अजान की वजह से उन्होंने अपना भाषण बीच में रोक दिया था. अब समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने इस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पीएम का भाषण रोकना तुष्टिकरण नहीं बल्कि अल्लाह का खौफ है.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शनिवार को अजान की आवाज आने पर अपना भाषण कुछ पलों के लिए रोक दिया. प्रधानमंत्री त्रिपुरा में अपनी पार्टी की शानदार जीत मिलने पर यहां बने भारतीय जनता पार्टी के नए आलीशान केंद्रीय कार्यालय पहुंचे थे. अपना भाषण शुरू करने के तुरंत बाद मोदी ने अपने उत्साही पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अजान को लेकर विराम ले रहे हैं.

दरअसल, पास स्थित मस्जिद से अजान की आवाज सुनाई पड़ रही थी. उन्होंने दोबारा अपना भाषण 'भारत माता की जय' के जयकारे से शुरू किया. मोदी ने वहां पहुंचे लोगों ने त्रिपुरा और वाम दल शासित प्रदेशों में राजनीतिक हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं की याद में मौन रखने को कहा.

यह भी पढ़ें : पूर्वोत्तर की जीत पर बोले पीएम मोदी, वास्तु शास्‍त्र के हिसाब से भी नॉर्थ-ईस्ट काफी महत्वपूर्ण

मोदी ने कहा, "अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी कुर्बानी दी है. उनके विचारधारा के कारण ही हमारे निर्दोष कार्यकर्ता मारे गए हैं. लेकिन अत्यंत गरीब और निरक्षर लोगों ने अपने वोटों से जवाब दिया है."

VIDEO : अजान के दौरान रोका भाषण
भाजपा गठबंधन को त्रिपुरा में प्रचंड बहुमत मिला है, जबकि नगालैंड और मेघालय में पार्टी प्रदर्शन में सुधार हुआ है.
(इनपुट आईएएनएस से)

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Samajwada Party, PM Modi, Azaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com