आपसी तल्खी के ताजा दौर के बीच समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)लखनऊ में आयोजित एक विवाह समारोह में एक साथ नजर आए. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को उनके साथ अपनी एक फोटो भी ट्वीट की.सपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव जीतने के बावजूद पार्टी विधायकों की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच दूरियां एक बार फिर जगजाहिर हो गई हैं.
शादी समारोह। pic.twitter.com/YERAY589JV
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 10, 2022
हालांकि इसी बीच सपा अध्यक्ष ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट में प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव की भतीजी के विवाह समारोह की तस्वीरें साझा की हैं. इनमें एक ऐसी तस्वीर भी शामिल है जिसमें वह अपने चाचा के बगल में बैठे हैं. प्रसपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि शिवपाल यादव और अखिलेश यादव सोमवार रात लखनऊ में आयोजित पूर्व पुलिस महानिदेशक की भतीजी अमृता की शादी समारोह में शामिल हुए थे. दोनों के बीच सामान्य शिष्टाचार के तहत नमस्कार का आदान-प्रदान तो हुआ, मगर उसके बाद दोनों के बीच और कोई बात नहीं हुई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव जिस सोफे पर बैठे थे उसके ठीक बगल वाले सोफे पर शिवपाल यादव बैठे थे. सपा अध्यक्ष ने यह तस्वीर भी ट्वीट के साथ साझा की है.गौरतलब है कि शिवपाल यादव ने प्रसपा का अध्यक्ष होने के बावजूद प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव जसवंत नगर सीट से सपा के ही टिकट पर जीता था. लेकिन बाद में चाचा-भतीजे के बीच तल्ख़ियां इतनी बढ़ गई थीं कि शिवपाल यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं.इस बारे में पूछे जाने पर शिवपाल यादव ने अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया. उनका कहना है कि सही वक्त आने पर सारी बात बता दी जाएगी.
- ये भी पढ़ें -
* "अगर बालासाहेब होते, तो..." : महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे पर बरसे नवनीत और रवि राणा
* "उनमें अहंकार नहीं..." : नवजोत सिद्धू ने की पंजाब के CM भगवंत मान की तारीफ
* मध्य प्रदेश : खच्चर ढो रहे हैं पानी, जानें गहराता 'पेयजल संकट' कैसे बन रहा विवाह में रोड़ा
मंगोलपुरी में MCD ने हटाए अतिक्रमण, पुलिस ने स्थानीय लोगों को गेट के अंदर किया बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं