विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2018

उत्तर प्रदेश : बदायूं जिले में पटाखों की फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए जबरदस्त विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गयी.

उत्तर प्रदेश : बदायूं जिले में पटाखों की फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर
बदायूं जिले के एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया.
  • बदायूं जिले में पटाखों की फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट
  • इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई
  • तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए
बदायूं: बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए जबरदस्त विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में संजय नामक व्यक्ति की पटाखा बनाने की एक लाइसेंसशुदा फैक्ट्री में अपराह्न करीब चार बजे अचानक भयानक विस्फोट के साथ आग लग गई.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र : विस्फोटक मिलने के मामले में ATS ने की एक और गिरफ्तारी, अब तक पांच गिरफ्त में

उन्होंने बताया कि धमाके की वजह से पटाखा फैक्ट्री के बगल में स्थित साइकिल मरम्मत की दुकान में बैठे हुए लोग, आतिशबाजी की फैक्ट्री में काम करने वाले और वहां से गुजर रहे राहगीर भी चपेट में आ गए. उनमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत नाजुक बताई जाती है.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान : नमाज अदा करने के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 20 लोगों की मौत, 50 घायल

कुमार ने बताया कि धमाका इतना जबर्दस्त था कि आसपास के करीब 30-30 मीटर में लगा खड़ंजा उड़ गया और उसकी ईंटें दूर बैठे लोगों को जाकर लगी. इन्हीं ईंटों की चपेट में आकर दो राहगीरों की मौत हो गयी. धमाके से खंडहर में तब्दील हुई फैक्ट्री और आसपास की दुकानों के मलबे में अभी और भी लोगों के दबे होने की आशंका है. 

VIDEO: लखनऊ के एक घर में धमाका, दो लोगों की मौत
पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां एवं जेसीबी मशीन के सहारे राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Explosion At Firecracker Factory, Badaun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com