'उसने अपने खेत में बीज बोया, उसे प्यार से पाला-पोसा और आखिरकार उसकी मेहनत रंग लाई और बीज फल में बदल गया. लेकिन फिर एक ऐसी आपदा आई जिसने उसके दिल को दर्द और दुख से भर दिया और वह चीखता-रोता रह गया.. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के किसानों की दुखद कहानी है, जिसकी करीब 30 बीघा फसल आग लगने से जलकर स्वाहा हो गई.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सिरौली गौसपुर क्षेत्र के रसूलपुर खुर्दमऊ में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे लगभग 30 बीघा फसल जलकर स्वाहा हो गई. इस आग से 9 किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ. जब किसान आग की खबर सुनकर खेत में पहुंचे, तो वे अपने आप को रोक नहीं पाए और जोर-जोर से रोने लगे. उनकी मेहनत और उम्मीदें आग की लपटों में जलकर खाक हो गई थीं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं और वे पेड़ की झाड़ियों का उपयोग करके आग को फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, कई किसान अपनी जली हुई फसल को देखकर रोते हुए नजर आ रहे हैं, जो उनकी मेहनत और उम्मीदों को आग की लपटों में जलते हुए देख रहे हैं.
बेगूसराय 100 एकड़ तैयार फसल खाक!
वहीं, बीते 30 मार्च को बिहार के बेगूसराय के शाम्हो प्रखंड के तोफिर बहियार में तैयार गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई. यह आग इतनी तेजी से फैली कि 100 एकड़ से ज्यादा की फसल को जलाकर राख कर दिया. यह घटना किसानों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. खासकर जब फसल तैयार होने वाली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं