विज्ञापन

रेलवन ऐप के अलावा कहां मिलेगी एक क्लिक में स्पेशल ट्रेनों की सारी लिस्ट, दिवाली-छठ और नवरात्रि के लिए खाली सीट

कन्फर्म टिकट के लिए परेशान होने वाले यात्रियों को दलालों से बचाने के लिए, रेलवे ने एक क्लिक में सभी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सूची और उनमें खाली सीटों का रीयल-टाइम डेटा ऑनलाइन जारी कर दिया है.

रेलवन ऐप के अलावा कहां मिलेगी एक क्लिक में स्पेशल ट्रेनों की सारी लिस्ट, दिवाली-छठ और नवरात्रि के लिए खाली सीट
एक क्लिक पर स्पेशल ट्रेन और खाली सीट की जानकारी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • स्पेशल ट्रेन और खाली सीट की जानकारी एक क्लिक पर देख सकते हैं.
  • रेलवे ने ट्रेन और खाली सीटों का रीयल-टाइम डेटा ऑनलाइन जारी किया है.
  • रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाए हैं

आगामी नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक स्पेशल डिजिटल व्यवस्था की है. कन्फर्म टिकट के लिए परेशान होने वाले यात्रियों को दलालों से बचाने के लिए, रेलवे ने एक क्लिक में सभी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सूची और उनमें खाली सीटों का रीयल-टाइम डेटा ऑनलाइन जारी कर दिया है. इसका मतलब है कि रेलवे की नई व्यवस्था से एक क्लिक पर सभी स्पेशल ट्रेनों और खाली सीटों की जानकारी एक जगह ही मिल जाएगी.

भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए  अपनी आधिकारिक पूछताछ प्रणाली को अपडेट किया है, जिसके जरिए आप आसानी से जानकारी पा सकते हैं. आप NTES की वेबसाइट या ऐप पर जाकर यात्री सीधे 'प्रपोज्ड स्पेशल ट्रेन्स' के टैब पर क्लिक करके देश भर में घोषित की गई सभी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट देख सकते हैं.

रेलवे प्रशासन ने लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े हैं. IRCTC के 'ट्रेन चार्टिंग' या 'वेकेंट बर्थ स्टेटस' विकल्प पर क्लिक करके आप चार्ट बनने के बाद या बुकिंग के दौरान ट्रेन में खाली बची सीटों की लाइव पोजीशन देख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

RailOne ऐप के अलावा टिकट बुकिंग के क्या हैं विकल्प?

अखबारों और विज्ञापनों में हाल ही में जारी की गई सूचनाओं के अनुसार, यात्री टिकट बुक करने के लिए लोकप्रिय RailOne ऐप का इस्तेमाल तो कर ही रहे हैं, लेकिन भारी ट्रैफिक के समय इसके अलावा भी कई आधिकारिक और सुरक्षित विकल्प मौजूद हैं. आप IRCTC नेक्स्ट जनरेशन ई-टिकटिंग वेबसाइट (www.irctc.co.in) जो रेलवे का सबसे मुख्य और आधिकारिक पोर्टल है, यहां से आप सीधे कंफर्म सीटों की बुकिंग कर सकते हैं.

इसके अलावा IRCTC रेल कनेक्ट (Rail Connect) मोबाइल ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड करके आप कुछ ही सेकंड में तत्काल या सामान्य कोटा के तहत स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग कर सकते हैं.

रेलमदद (RailMadad) पोर्टल और 139 के जरिए आप किसी भी प्रकार की पूछताछ, समय-सारणी में बदलाव या ट्रेन के रूट की जानकारी ले सकते हैं. यात्री 139 हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं या रेलमदद वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अगर आपको त्योहार विशेष ट्रेनों के सामान्य/अनारक्षित (General/Unreserved) डिब्बों में सफर करना है, तो आप बिना स्टेशन की लंबी लाइनों में लगे सीधे यूटीएस (UTS) मोबाइल ऐप के जरिए जनरल टिकट बुक कर सकते हैं.

त्योहारों के सीजन में अत्यधिक भीड़ के कारण रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से ही अपनी टिकट बुक करें.

यह भी पढ़ें | हजरत निजामुद्दीन-खड़की स्पेशल ट्रेन का ऐलान, मथुरा, कोटा, सूरत, वडोदरा, रतलाम, पालघर, लोनावला समेत 18 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RailOne App, Special Train List, Train Seat Availability, IRCTC, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com