Electricity Save Tips: बिजली का बढ़ता बिल आजकल हर किसी की बड़ी परेशानी बन गया है. लोग खर्च बचाने के लिए लाइट, पंखे और AC कम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बावजूद महीने के आखिर में बिल देखकर झटका लग ही जाता है. असल में, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ऐसे होते हैं जो इस्तेमाल न होने पर भी चुपचाप बिजली खपत करते रहते हैं. यही छोटी-छोटी लापरवाही धीरे-धीरे बड़ी रकम में बदल जाती है और आपकी जेब पर बोझ डालती है. ऐसे में UPPCL (उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने बताया कि कुछ आदतों में बदलाव करके आसानी से बिजली की बिल बचाया जा सकता है.
UPPCL यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अनुसार, टीवी, कंप्यूटर, चार्जर जैसे उपकरण स्टैंडबाय मोड में बिजली खाते रहते हैं, जिसे वैंपायर लोड कहते हैं. ये इस्तेमाल नहीं होने के बाद भी बिजली बिल पर असर डालते हैं. ऐसे में इन उपकरणों को रिमोट के बजाय मेन स्विच से बंद करने और अनप्लग करने की आदत डालनी चाहिए.
उपयोग न होने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। छोटी-सी सावधानी बिजली बचत में बड़ा योगदान दे सकती है।#UPPCL #DidYouKnow #EnergySaving #SmartConsumer @CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl pic.twitter.com/HRohhGxa7f
— UPPCL (@UPPCLLKO) May 13, 2026
UPPCL द्वारा बताए गए बिजली बचाने के उपाय
मेन स्विच से बंद करें- UPPCL के मुताबिक, रिमोट से टीवी, सेट-टॉप बॉक्स या कंप्यूटर बंद करने के बाद भी, उनका मेन स्विच बंद करें. क्योंकि, यह डिवाइस बिजली खर्च करते रहते हैं.
यह भी पढ़ें:- स्मार्ट LED सिस्टम से बदलेगी दिल्ली की स्ट्रीट लाइटें, खराब होने पर बिना शिकायत के तुरंत होंगी ठीक, जानिए कैसे
अनप्लग करें- अक्सर लोग मोबाइल चार्ज होने के बाद चार्जर को बोर्ड में लगा रहने के साथ-साथ प्लग ऑन ही छोड़ देते हैं, जो बिजली बिल पर असर डाल सकते हैं. ऐसे में इस्तेमाल न होने पर मोबाइल चार्जर, लैपटॉप एडाप्टर और माइक्रोवेव को प्लग से बाहर निकाल दें.
पावर स्ट्रिप्स का प्रयोग- एक साथ कई उपकरणों को पूरी तरह बंद करने के लिए ऑन-ऑफ स्विच वाले पावर स्ट्रिप्स का उपयोग करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं