Petrol Diesel Price Today October 01, 2024: नए महीने की शुरुआत के साथ ही देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं. देश में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol and Diesel Rate Today in India) रोज अपडेट होते रहते हैं. आज, 1 अक्टूबर को भी इनके दामों में बदलाव किया गया है. कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है तो कुछ शहरो में इनके दाम बढ़ भी गए हैं. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि चेन्नई में पेट्रोल (Petrol Price Today) 13 पैसे और डीजल (Diesel Price Today) 13 पैसे सस्ता हुआ है.
यहां हम आपको बताने जा रहे रहे हैं कि देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं...
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol-Diesel Price Today)
- दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
- मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है.
- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
- चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की कीमत 92.43 रुपये प्रति लीटर है.
यूपी-बिहार में इतना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज आज बिहार में पेट्रोल (Petrol Price in Bihar Today) 9 पैसे घटकर 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Bihar) 8 पैसे घटकर 93.84 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. यूपी में पेट्रोल 8 पैसे घटकर 94.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 9 पैसे घटकर 87.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
इसके अलावा महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम (Petrol Price In Maharashtra Today) 18 पैसे घटकर 104.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Maharashtra Today) 19 पैसे घटकर 90.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
SMS के जरिए चेक करें पेट्रोल-डीजल का भाव
आप घर बैठे SMS के जरिए पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel Rate Today in India) के रेट जान सकते हैं. इसके लिए अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज सकते हैं. अगर BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम जान कर सकते हैं. वहीं, अगर HPCL के कस्टमर हैं तो आप HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं