New LPG Gas Connection : अगर आप किसी वजह से आप एलपीजी गैस कनेक्शन (LPG Gas Connection Address Proof) नहीं ले पा रहे हैं तो ये चिंता भी दूर हो गई है. अगर आपके परिवार में किसी भी व्यक्ति के पास गैस कनेक्शन हैं तो दूसरे अन्य सदस्य बिना किसी एड्रेस प्रूफ के इसी के सहारे नया एलपीजी गैस सिलेंडर का कनेक्शन (LPG Gas Connection Transfer) प्राप्त कर सकते हैं. तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (LPG Gas Price) की ओर से यह सुविधा दी गई है. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत भी इसका लाभ लिया जा सकता है.
नई सुविधा के तहत अगर किसी के परिवार में मां-बाप, भाई-बहन या अन्य के नाम पर पहले से गैस कनेक्शन (LPG Gas Ujjwala Yojna) है तो परिवार का कोई अन्य सदस्य भी उसी पते का लाभ उठा सकता है और उस आवासीय प्रमाण के पते को सत्यापित कराकर गैस कनेक्शन ले सकता है.आपको सिर्फ अपनी गैस एजेंसी पर जाकर मूल गैस कनेक्शन संबंधित दस्तावेजों की जानकारी मुहैया करानी होगी. यानी इससे एक पते पर कई गैस कनेक्शन लिए जा सकेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा है गलत इस्तेमाल, सिर्फ 5 स्टेप्स में यहां जानें
जानकारी में कहा गया है कि इसमें मूल गैस कनेक्शन और उसी के पते पर लिए गए दूसरे कनेक्शन पर भी सब्सिडी का लाभ मिलेगा. उज्जवला योजना के तहत भी ऐसे गैस कनेक्शन बुक किए जा सकते हैं. इसमें सिर्फ आवेदक का आधार कार्ड, पुराने गैस कनेक्शन के दस्तावेजों की प्रतिलिपि और बैंक खाते संबंधी जानकारी देनी होगी.
हालांकि गैस एजेंसियां मूल गैस कनेक्शन ( LPG Gas Connection Online Apply) से जुड़े अन्य दस्तावेजों की प्रतिलिपि भी मांग सकते हैं. आवेदक अपनी गैस एजेंसियों के जरिये ज्यादा मालूमात इस बारे में हासिल कर सकते हैं. गौरतलब है कि आधार जैसे दस्तावेजों के कारण सरकार एक व्यक्ति के नाम पर एक से ज्यादा गैस कनेक्शनों की आशंका पहले ही खत्म कर चुकी है.
ऐसे में एक ही पते पर कई गैस कनेक्शन की सुविधा का लगातार विस्तार किया जा रहा है. एक ही परिवार में भी अन्य सदस्यों के नाम पर गैस कनेक्शन के आवेदन की कठिनाइयों को भी दूर किया जा रहा है. एलपीजी गैस कनेक्शन के ऑनलाइन आवेदन या उसे ट्रांसफर (LPG Gas Connection Online Transfer) कराने की प्रक्रिया भी काफी सरल हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं