विज्ञापन

मानेसर से जयपुर का सफर हुआ और आसान: NH48 पर शुरू हुआ बैरियरफ्री टोल सिस्टम, मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे

मानेसर से जयपुर (NH48) का सफर अब और आसान और तेज हो गया है. शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टीलेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियरफ्री टोलिंग सिस्टम शुरू कर दिया गया है. FASTag और ANPR तकनीक से लैस इस सिस्टम के जरिए अब गाड़ियों को टोल प्लाजा पर बिना रुके सीधे गुजरने की सुविधा मिलेगी. जानिए यह नया सिस्टम कैसे काम करता है और यात्रियों को इससे क्या फायदे होंगे.

मानेसर से जयपुर का सफर हुआ और आसान: NH48 पर शुरू हुआ बैरियरफ्री टोल सिस्टम,   मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे
मानेसर से जयपुर का सफर हुआ और आसान: NH48 पर शुरू हुआ बैरियरफ्री टोल सिस्टम, बिना रुके कटेगा टोल
NDTV



 Manesar to Jaipur Highway Update:





राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (NH48) पर मानेसर और जयपुर के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों और पर्यटकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक मल्टीलेन फ्री फ्लो (MLFF  MultiLane Free Flow) टोलिंग सिस्टम आधिकारिक तौर पर चालू हो गया है.

इस नए बैरियर फ्री सिस्टम के लागू होने से अब वाहनों को टोल बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, जिससे टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम, ईंधन की बर्बादी और समय के नुकसान से बड़ी राहत मिलेगी.

क्या है MLFF टोलिंग सिस्टम?

मल्टीलेन फ्री फ्लो (MLFF) एक आधुनिक और ऑटोमेटिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जिसे बिना किसी रुकावट के तेज यातायात के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें पारंपरिक टोल प्लाजा की तरह यहां कोई बैरियर या बूमगेट नहीं होता. इसके बजाय, हाईवे के ऊपर विशेष सेंसर, FASTag रीडर और हाईस्पीड कैमरे (ANPR) लगाए जाते हैं. जब वाहन सामान्य गति से गुजरते हैं, तो सिस्टम खुद ब खुद गाड़ियों की पहचान कर टोल काट लेता है.

ऐसे काम करती है यह नई बैरियर फ्री तकनीक

MLFF सिस्टम के तहत पूरी प्रक्रिया डिजिटल और सेकंडों में पूरी होती है. हाईवे ओवरहेड गैन्ट्री पर लगे FASTag रीडर गाड़ी की विंडशील्ड पर लगे FASTag को स्कैन करते हैं. ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरे वाहन की नंबर प्लेट का फोटो कैप्चर कर पुष्टि करते हैं. इसके बाद लिंक्ड FASTag वॉलेट या बैंक खाते से टोल की राशि खुद-ब-खुद कट जाती है. लिहाजा गाड़ियां बिना रफ्तार धीमी किए या रुके अपनी मंजिल की ओर बढ़ती रहती हैं.

MLFF सिस्टम यात्रियों के हैं फायदे ही फायदे

NH48 पर मानेसर जयपुर कॉरिडोर में MLFF सिस्टम लागू होने से यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. दरअसल, टोल प्लाजा पर रुकने और लाइन में खड़े रहने का समय पूरी तरह खत्म हो जाएगा, जिससे बार बार गाड़ी रोकने और स्टार्ट करने की झंझट न होने से पेट्रोल-डीजल की बचत होगी. साथ ही वाहनों के रुकने से होने वाले धुएं में भी कमी आएगी. पीक आवर्स के दौरान टोल प्लाजा पर लगने वाला लंबा जाम खत्म हो जाएगा. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ड्राइवरों के लिए ड्राइविंग सुविधाजनक और सुरक्षित बनेगा.

 FASTag बैलेंस रखें अपडेट

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और संबंधित अधिकारियों ने सलाह दी है कि हाईवे पर निकलने से पहले यात्री अपनी FASTag वॉलेट में पर्याप्त बैलेंस जरूर रखें, क्योंकि गाड़ियां बिना रुके स्पीड में गुजरेंगी, इसलिए सक्रिय और रिचार्ज्ड FASTag होने पर ही बिना किसी रुकावट के यात्रा पूरी हो सकेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NH48, Manesar, MLFF System, FASTag, Highway News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com