Kedarnath Yatra Tips: देवभूमि उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार, 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे खोल दिए गए हैं. सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और ऊं नम् शिवाय जय श्री केदार के उदघोष के साथ आज विधि- विधान से कपाट खुल दिए गए हैं. आज लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने. वहीं साढ़े बीस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है. ऐसे में अगर आप भी इस साल केदारनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि यात्रा पर निकलने से पहले किन बातों का ध्यान रखें.
केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकलने से पहले जान लें ये बात
1. बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा की नो परमिशन: केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है. बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा की परमिशन नहीं दी जाएगी. रजिस्ट्रेशन के बाद ही श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे. ऐसे में यात्रा पर जाने वाले हर यात्री और वाहन को आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्टर करवाना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद स्लॉट टोकन दिया जाएगा, जिसे रास्ते में चेक भी किया जाएगा.
2. मौसम की जांच: केदारनाथ का मौसम बहुत जल्दी बदलता है. वहां अगले 10 दिनों तक हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में यात्रा शुरू करने से पहले ही एक बार मौसम की जानकारी जरूर चेक कर लें. यात्रा पर निकलने से पहले मौसम विभाग की वेबसाइट से पूर्वानुमान देख ले. इसके बाद यात्रा का प्लान बनाएं.
3. हेल्थ चेकअप और फिटनेस: केदारनाथ की यात्रा से पहले एक बार डॉक्टर से हेल्थ चेकअप जरूर करवाएं. हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, अस्थमा या सांस की समस्या से पीड़ित लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए. अगर आप ट्रेक करके जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यात्रा से एक हफ्ते पहले से ही नियमित रूप से वॉक शुरू कर दें. ताकि आपको चढ़ाई करने में कोई परेशानी न हो.
4. यात्रा से पहले करें होटल बुकिंग: ठहरने के लिए होटल की बुकिंग एडवांस में ही कर लें. पीक सीजन में रूम मिलने में काफी मुश्किल होती है. ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले होटल बुक कर लें.
5. गर्म कपड़े और अच्छे जूते जरूर साथ रखें: यात्रा पर निकलने से पहले अपने बैग में गर्म कपड़े (थर्मल, जैकेट, दस्ताने, ऊनी मोजे), रेनकोट, चलने के लिए मजबूत और आरामदायक जूते आदि जरूर रखें.
6. आधार कार्ड, पहचान पत्र, पंजीकरण स्लिप, अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और मेडिकल सर्टिफिकेट जरूर अपने साथ रखें.
7. बेसिक दवाइयां और फर्स्ट-एड किट, पावर बैंक अपने साथ जरूर रखें.
8. सनस्क्रीन, टोपी, धूप का चश्मा, पावर बैंक और टॉर्च,
9. ड्राई फ्रूट्स और पानी की बोतल आदि भी यात्रा के दौरान जरूर अपने साथ रखें.
10. मंदिर परिसर में लेकर न जाए मोबाइल: उत्तराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. यहां फोटो खींचना, वीडियो बनाना और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने पर सख्त मनाही है. यह फैसला मंदिर की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. ऐसे में आप अपने अपने साथ मंदिर परिसर में मोबाइल फोन लेकर न जाए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो दंडित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के कपाट खुले: सेना ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल, PM मोदी के नाम हुई पहली पूजा, सीएम धामी भी रहे मौजूद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं