विज्ञापन

 घर में रखे पुराने सिक्के बना सकते हैं लखपति; जानें कौन से सिक्के हैं सबसे ज्यादा डिमांड में और कैसे बेचें

दादी-नानी के गुल्लक से निकले पुराने और दुर्लभ सिक्के अब आपको रातों-रात लखपति बना सकते हैं. ब्रिटिश काल के एक रुपये के सिक्के से लेकर एरर कॉइन्स (Error Coins) की बाजार में भारी मांग है. जानिए कौन से सिक्के सबसे महंगे बिकते हैं और धोखाधड़ी से बचकर इन्हें ऑनलाइन बेचने की सही प्रक्रिया क्या है?

 घर में रखे पुराने सिक्के बना सकते हैं लखपति; जानें कौन से सिक्के हैं सबसे ज्यादा डिमांड में और कैसे बेचें
क्या आपके घर में भी हैं पुराने सिक्के? 1 रुपये का सिक्का आपको बना सकता है लखपति; जानें बेचने का सही तरीका
NDTV

Old Coin Selling Online 2026: क्या आप सोचते हैं कि आपके घर या गल्ले में पड़े दादी-नानी के जमाने के पुराने सिक्के सिर्फ यादगार हैं? अगर हां, तो अपनी सोच बदल लीजिए! दरअसल, भारत भर में दुर्लभ और पुराने (Vintage) सिक्कों की नीलामी लाखों रुपये में हो रही है. समय के साथ जो सिक्के इतिहास, किसी खास राजा या ऐतिहासिक घटना से जुड़े होते हैं, उनकी कीमत सिक्का संग्राहकों (Collectors) के लिए कई गुना बढ़ जाती है.

किन सिक्कों की बाजार में है सबसे ज्यादा मांग?

सिक्का बाजार में हर सिक्के की कीमत एक जैसी नहीं होती, बल्कि कुछ खास सीरीज के सिक्कों की मांग हमेशा चरम पर रहती है. ऐसे ही सिक्कों में शामिल है. ब्रिटिश शासन के दौरान ढाले गए सिक्के, जो हमेशा से ही कलेक्टर्स की पहली पसंद रहे हैं. इसके अलावा, आजादी के तुरंत बाद यानी 1950 के दशक में जारी किए गए सिक्कों की भी भारी मांग है. वहीं, ढलाई के समय गलत तारीख या डिजाइन में गड़बड़ी वाले सिक्के सबसे दुर्लभ माने जाते हैं और इनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है. इसके अलावा,  स्मारक सिक्के (Commemorative Coins)यानी किसी विशेष अवसर, जयंती या राष्ट्रीय उत्सव पर सीमित संख्या में जारी किए गए सिक्कों की भी भारी मांग होती है. 

एक रुपये का सिक्का बना सकता है लखपति!

पुराने सिक्कों की कीमत आपको हैरान कर सकती है. उदाहरण के लिए, साल 1939 का ब्रिटिश इंडिया का एक रुपये का चांदी का सिक्का ऑनलाइन नीलामी में लाखों रुपये में बिक चुका है. देखने में साधारण सा दिखने वाला सिक्का अगर दुर्लभ है, तो वह रातों-रात आपकी किस्मत बदल सकता है. सिक्कों की कीमत नीचे बताए 4 प्रमुख वजहों से तय होती है. 

  • दुर्लभता: सिक्का जितना कम बना होगा, उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होगी. 
  • ऐतिहासिक महत्व: ऐतिहासिक राजाओं या ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े सिक्के महंगे बिकते हैं. 
  • एरर:  छापने में हुई गलती सिक्के को बेहद खास और कीमती बना देती है. 
  • सिक्के की स्थिति: बिना नुकसान वाले स्क्रैच-फ्री सिक्के की मार्केट में वैल्यू सबसे ज्यादा होती है.

 फर्जीवाड़े से बचने के लिए इन प्रक्रियाओं का करें पालन

सिक्का बेचने से पहले सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस क्षेत्र में फर्जी वेबसाइटों का जाल भी फैला हुआ है. ऐसे में सबसे पहले सिक्के का मूल्यांकन करें. इसके बाद विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का चुनाव करें, फिर सुरक्षित नीलामी या बिक्री की प्रक्रिया को शुरू करें. पुराने सिक्के बेचने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को पूरा करना होगा. 

  • सिक्के की बनावट और चमक उसकी कीमत तय करती है. साफ और कम घिसे हुए सिक्के की कीमत हमेशा ज्यादा मिलती है.
  • सिक्के का वजन, धातु का प्रकार और ढलाई का वर्ष ध्यान से जांचें.
  • बेचने से पहले किसी प्रमाणित सिक्का विशेषज्ञ या संस्था से उसकी सही वैल्यू का अनुमान लगवाएं.
  • किसी भी अनजान वेबसाइट या फर्जी कॉल पर भरोसा न करें. भारत में सत्यापित न्यूमिस्मेटिक्स एसोसिएशन और विश्वसनीय ऑनलाइन ऑक्शन प्लेटफॉर्म के जरिए ही बिक्री करें.

यह भी पढ़ें- पुराने चेक अब नहीं करेंगे काम, जल्द बदलवा लें अपनी चेकबुक; जानें क्यों बदला नियम

यह भी पढ़ें- Gold ETF में निवेश कैसे करें? जानिए पेपर गोल्ड में पैसा लगाने का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Coins, Rare Coins, Numismatic Treasure, Earn Money Online, Personal Finance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com