विज्ञापन

AC की गैस लीक हो रही है कैसे पता लगाएं? जान लें ये 5 आसान टिप्स और ट्रिक्स

AC Service: एसी गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन एसी का मेंटेनेंस थोड़ी मुश्किल हो जाती है. अक्सर लोगों को AC की गैस खत्म होने या लीक होने की समस्या का सामना करना पड़ता है. हालांकि, कुछ आसान तरीकों से AC की गैस खत्म होने या लीक होने की समस्या का पता लगाया जा सकता है.

AC की गैस लीक हो रही है कैसे पता लगाएं? जान लें ये 5 आसान टिप्स और ट्रिक्स
AC Gas Leakage Checking Tips
file photo

AC Service: गर्मी का मौसम आते ही जिंदगी की रफ्तार ही बदल जाती है. दिन में तेज धूप, लू के थपेड़े और उमस भरी हवाएं लोगों को बेहाल कर देती हैं. हालात ऐसे हो जाते हैं कि रात में एसी या कूलर के बिना नींद आना भी मुश्किल हो जाता है. पंखा चलने के बाद भी सुकून नहीं मिलता और हर कोई ठंडी हवा की तलाश में रहता है.

ऐसे में एसी अब सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि गर्मियों में आराम और चैन की नींद का सबसे बड़ा सहारा बन चुका है. एसी गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन एसी का मेंटेनेंस थोड़ी मुश्किल हो जाती है. अक्सर लोगों को AC की गैस खत्म होने या लीक होने की समस्या का सामना करना पड़ता है. हालांकि, कुछ आसान तरीकों से AC की गैस खत्म होने या लीक होने की समस्या का पता लगाया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं AC की गैस लीक हो रही है तो कैसे पता लगाएं?

AC गैस लीक का पता लगाने के 5 आसान टिप्स

पाइप पर बर्फ जमना- अगर AC के कॉपर पाइप या आउटडोर यूनिट पर बर्फ जम रही है, तो यह गैस लीक का साफ संकेत है. दरअसल, गैस कम होने पर प्रेशर बिगड़ जाता है और पाइप जमने लगते हैं.

साबुन के झाग का टेस्ट- पानी में लिक्विड सोप मिलाकर झाग बना लें. इसे पाइप के जोड़ों पर लगाएं. अगर, बुलबुले बन रहे हैं, तो वहां गैस लीक हो रही है.

यह भी पढ़ें:- पड़ोसी देर रात तक म्यूजिक बजाता है, तो उसको रोकने का क्या है इलाज, हाई कोर्ट के वकील से जानिए अपने कानूनी अधिकार

तेल के निशान- AC की गैस के साथ तेल भी घूमता है. आउटडोर यूनिट के जोड़ों या कॉइल पर अगर चिपचिपा तेल या धूल जमी हुई काले निशान दिखें, तो वहां लीक है.

अजीब आवाजें- AC चलने पर अगर इंडोर या आउटडोर यूनिट से सरसराहट या बुलबुले जैसी आवाज आ रही है, तो यह गैस निकलने का लक्षण है.

कम कूलिंग और भारी बिजली बिल- अगर AC सामान्य से बहुत कम कूलिंग कर रहा है, कंप्रेसर लगातार चल रहा है और बिजली का बिल अचानक बढ़ गया है, तो यह भी लीकेज का संकेत हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com