- हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 2027 की हज यात्रा के लिए दूसरी किस्त के एक लाख 25 हजार रुपये जमा करने का निर्देश दिया है
- सभी चयनित यात्रियों को 30 नवंबर 2026 तक दूसरी किस्त का पेमेंट करना होगा, वरना उनकी हज सीट रद्द हो सकती है.
- पेमेंट आफिशियल वेबसाइट या हज सुविधा ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व नेट बैंकिंग से किया जा सकता है.
Hajj 2027 2nd Instalment: हज यात्रा 2027 (Haj 2027) के लिए तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. दरअसल, हज कमेटी ऑफ इंडिया (Haj Committee of India) की ओर से जारी आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक, सभी चयनित यात्रियों को यात्रा के लिए दूसरी किस्त के रूप में 1 लाख 25,000 रुपये जमा करने होंगे. इस प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है.
अधिकारियों की ओर से स्पष्ट किया गया है कि तय की गई समय सीमा के भीतर पेमेंट करना जरूरी है. अगर कोई भी आवेदक निर्धारित तारीख यानी 30 नवंबर तक दूसरी किस्त की राशि जमा नहीं करता है, तो उसकी हज सीट रद्द की जा सकती है. इसलिए सभी चयनित हज यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना भुगतान पूरा कर लें.
📢 HAJ 2027 UPDATE Second Instalment: ₹1,25,000 per pilgrim 📅 Last Date: 30th November 2026 ⚠️ Late payment may lead to seat cancellation. #Haj2027 #HajUpdate #HajCommitteeOfIndia https://t.co/Bl0yDc4e2C
— Haj Committee of India (@hcoi_official) November 16, 2026
ऑनलाइन और बैंक के जरिए ऐसे करें भुगतान
हज यात्रियों की सुविधा के लिए भुगतान के दो मुख्य विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं. यात्री आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in या https://hajcommittee.gov.in या हज सुविधा ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट, कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके आसानी से पेमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में जाकर हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में बैंक रेफरेंस नंबर के जरिए भुगतान किया जा सकता है.
पेमेंट पूरा होने के बाद मिलने वाली यूनिक बैंक रेफरेंस रसीद को संभाल कर रखना जरूरी है, क्योंकि इसकी जरूरत आगे की प्रक्रिया में होगी. इसके अलावा, तीसरी और अंतिम किस्त की राशि की घोषणा सऊदी अरब और भारत में होने वाले कुल खर्चों के अंतिम निर्धारण के बाद की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं