विज्ञापन

शादी के लिए सामुदायिक भवन कैसे बुक करवाएं? जानिए दिल्ली-यूपी में कम्यूनिटी हॉल बुक करने की पूरी प्रक्रिया

Community Hall Booking For Wedding: दिल्ली-यूपी में शादी या समारोह के लिए सामुदायिक भवन की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होती है. दिल्ली में MCD या DUSIB पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है, जबकि यूपी में नगर निगम की वेबसाइट या स्थानीय कार्यालय से बुकिंग की जा सकती है.

शादी के लिए सामुदायिक भवन कैसे बुक करवाएं? जानिए दिल्ली-यूपी में कम्यूनिटी हॉल बुक करने की पूरी प्रक्रिया
Delhi UP Community Hall Booking For Wedding
file photo

Community Hall Booking For Wedding: शादियों का सीजन एक बार फिर पूरे जोर‑शोर से शुरू हो चुका है. 19 अप्रैल से 13 जुलाई के बीच शादी के 28 शुभ मुहूर्त हैं, जिसकी वजह से देशभर में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. अकेले दिल्ली में करीब 3 लाख शादियां होने की उम्मीद है, जबकि उत्तर प्रदेश में भी लाखों शादियां इस दौरान संपन्न होंगी. अनुमान है कि इस सीजन में पूरे देश में करीब 35 लाख शादियां होंगी.

दरअसल, शादी सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसकी तैयारी में महीनों की प्लानिंग लगती है. वेन्यू से लेकर खाना, सजावट और मेहमानों की व्यवस्था तक हर चीज पर पहले से ध्यान देना पड़ता है. यही वजह है कि शादी का सीजन शुरू होते ही सामुदायिक भवनों और शादी हॉलों की बुकिंग महीनों पहले से फुल हो जाती है, क्योंकि इनकी मांग इस दौरान सबसे अधिक रहती है. अगर, आपके घर में भी शादी है तो सबसे पहले सामुदायिक भवन की बुकिंग करवा लें, क्योंकि देर करने पर खाली मिलना बहुत मुश्किल है. चलिए आपको बताते हैं शादी के लिए सामुदायिक भवन कैसे बुक करवाएं? दिल्ली-यूपी में सामुदायिक भवन बुक करने की पूरी प्रक्रिया क्या है?

शादी के लिए सामुदायिक भवन कैसे बुक करवाएं?

दिल्ली-यूपी में शादी या समारोह के लिए सामुदायिक भवन की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होती है. दिल्ली में MCD या DUSIB पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है, जबकि यूपी में नगर निगम की वेबसाइट या स्थानीय कार्यालय से बुकिंग की जा सकती है. बुकिंग के लिए आधार कार्ड, विवाह निमंत्रण पत्र और निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होता है.

यह भी पढ़ें:- LPG Cylinder For Wedding: शादी के सीजन में नहीं पड़ेगी गैस सिलेंडर की कमी, जानिए कैसे मिलेंगे सिलेंडर 

दिल्ली में शादी के लिए सामुदायिक भवन बुकिंग प्रक्रिया

दिल्ली में एमसीडी (MCD) के तहत लगभग 199 सामुदायिक हॉल उपलब्ध हैं. इनकी बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होती है.

सामुदायिक भवन ऑनलाइन बुक कैसे करें

  • MCD के आधिकारिक पोर्टल mcdonline.nic.in या DUSIB की वेबसाइट chb.delhishelterboard.in पर जाएं.
  • पंजीकरण और लॉगिन- 'Citizen Login' या 'New Registration' पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं.
  • हॉल चुनें- अपने क्षेत्र के अनुसार उपलब्ध सामुदायिक हॉल और तारीख चुनें.
  • फॉर्म भरें- आवश्यक विवरण जैसे नाम, पता, कार्यक्रम का प्रकार भरें.
  • दस्तावेज अपलोड करें- आधार कार्ड, पैन कार्ड और आय प्रमाण पत्र अपलोड करें.
  • शुल्क भुगतान- बुकिंग राशि का भुगतान ऑनलाइन करें.
  • कन्फर्मेशन- बुकिंग सफल होने पर, रसीद प्रिंट करें और SMS की प्रतीक्षा करें.

 उत्तर प्रदेश में सामुदायिक भवन बुकिंग कैसे करें

  • यूपी के प्रमुख शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में बुकिंग स्थानीय नगर निगम के माध्यम से होती है.
  • नगर निगम वेबसाइट- अपने शहर के नगर निगम पोर्टल पर जाएं.
  • ऑफलाइन विकल्प- नजदीकी नगर निगम कार्यालय में जाकर भी बुकिंग फॉर्म भरा जा सकता है.
  • आवश्यक दस्तावेज- आधार कार्ड, पता प्रमाण और शादी का निमंत्रण कार्ड.
  • समय सीमा- बुकिंग आमतौर पर कार्यक्रम की तारीख से 4-5 पहले तक की जा सकती है.
  • दस्तावेज- ऑनलाइन बुकिंग के बाद, मूल निमंत्रण पत्र बुकिंग के 7 दिनों के भीतर जमा करना अनिवार्य हो सकता है.
  • रद्दीकरण- बुकिंग रद्द होने पर रिफंड, नियमों के अनुसार मिलता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com