LPG Cylinder For Wedding: 14 अप्रैल को खरमास की तिथि समाप्त हो गई है और अब शादी और अन्य शुभ कार्य शुरू हो गए हैं. 19 अप्रैल से 13 जुलाई तक शादियों के 28 शुभ मुहूर्त हैं. सिर्फ दिल्ली में इन दिनों 3 लाख शादियां होने की उम्मीद है. 19 अप्रैल अक्षय तृतीया से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है. इस बार शादियों के सीजन में देश भर में 35 लाख शादियां होने का अनुमान है, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच एलपीजी गैस को लेकर समस्या पैदा हो रही है. गैस सिलेंडर मिलने में समय लग रहा है, तो कहीं गैस सिलेंडर की कमी बताई जा रही है. ऐसे में शादी वाले घर में गैस सिलेंडर को लेकर चिंता अधिक बढ़ गई है.
अगर, आपके घर में भी शादी है और एलपीजी सिलेंडर को लेकर परेशान हो रहे हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. दरअसल, गैस एजेंसियों ने शादी वाले घरों के लिए गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए खास व्यवस्था की है. जिसके तहत आप आसानी से 5-7 गैस सिलेंडर ले सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं शादी के लिए गैस सिलेंडर लेने के लिए क्या करना होगा और एक बार में कितने सिलेंडर मिल सकते हैं.
दिल्ली में शादी के लिए सिलेंडर कैसे लें
दिल्ली में शादी के लिए आप अपनी नजदीकी गैस एजेंसी जैसे Indane, Bharat, HP से ले सकते हैं. इसके लिए आपको विवाह का कार्ड यानी शादी का निमंत्रण पत्र दिखाना होगा. शादी का कार्ड दिखाने पर आप कमर्शियल सिलेंडर ले सकते हैं. नियम के अनुसार, आमतौर पर 2 कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसके लिए आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट और रिफिलिंग शुल्क जमा करना होगा.
- शादी का निमंत्रण कार्ड, आवेदन पत्र, आधार कार्ड
- नजदीकी गैस डीलर के पास जाकर शादी का कार्ड जमा करना होगा.
- हर सिलेंडर पर लगभग 2,200 से 2,500 रुपये का डिपॉजिट देना पड़ सकता है.
- रिफिलिंग चार्ज अलग से लगेगा.
यह भी पढ़ें:- पानी बिल पर नहीं लगेगा जुर्माना, घरेलू या कमर्शियल पानी बिल पर 100% सरचार्ज होगा माफ, 15 अगस्त तक करें जमा
यूपी में मिलेंगे 8 सिलेंडरशादी वाले घरों के लिए यूपी सरकार ने खास व्यवस्था की है, जिसके मुताबिक शादी वाले घर को अधिकतम 8 एलपीजी गैस सिलेंडर मिल सकते हैं. सरकार के मुताबिक, शादी समारोह में खाना पकाने के लिए किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी. यहां एक शादी वाले घर को अधिकतम 8 एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे.
यूपी में कैसे मिलेगा सिलेंडर- शादी के कार्ड के साथ आवेदन करना होगा
- इसके बाद उनके आवेदन को देखकर उन्हें सिलेंडर मुहैया करवाए जाएंगे
- आवेदन की जांच की जाएगी, सब सही होने पर ही सिलेंडर मिलेंगे
- अधिकतम 8 सिलेंडर मिल सकते हैं
- हर सिलेंडर पर डिपॉजिट देना पड़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं