Delhi Traffic Alert: अगर आप 14 अप्रैल को दिल्ली की सड़कों पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर राजधानी में बड़े स्तर पर कार्यक्रम और शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. इसको देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों को अलर्ट कर दिया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया है कि 14 अप्रैल 2026 को राजधानी में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी. इसके चलते सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कई सड़कों पर यातायात में बदलाव रहेगा.
आयोजन और रूट की जानकारी
इस दिन रामलीला मैदान में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक एक सार्वजनिक सभा आयोजित की जाएगी. इसके बाद एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो रामलीला मैदान से शुरू होकर अंबेडकर भवन, पहाड़गंज तक जाएगी.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
- अजमेरी गेट
- श्रद्धानंद मार्केट
- खारी बावली
- कुतुब रोड
- सदर बाजार
- बाड़ा टूटी चौक
- पहाड़ी धीरज
- फिल्मिस्तान सिनेमा
- ईस्ट पार्क रोड
- डी.बी. गुप्ता रोड
- रानी झांसी मार्ग
- आर्य समाज रोड
- डॉ. अंबेडकर मार्ग
ट्रैफिक पुलिस ने कुछ प्रमुख सड़कों पर विशेष रूप से असर पड़ने की संभावना जताई है, साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे इन मार्गों से बचें-
- जेएलएन मार्ग
- आसफ अली रोड
- चमन लाल मार्ग
- अजमेरी गेट
- मिंटो रोड
- कुतुब रोड
- रानी झांसी मार्ग
- ईस्ट पार्क रोड
- डीबीजी रोड
जरूरत पड़ने पर इन सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं.
भारी वाहनों पर भी रहेगी रोकजरूरत के अनुसार दिल्ली गेट, मिंटो रोड और अजमेरी गेट से आने-जाने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. ऐसे में ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को पहले से ही वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है.
पार्किंग व्यवस्थाआयोजन में शामिल होने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था माता सुंदरी कॉलेज में की गई है. ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि मुख्य सड़कों या शोभा यात्रा के रास्ते पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी.गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को तुरंत टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.
ऐसे लें रियल टाइम अपडेटTRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) April 13, 2026
Special traffic arrangements will be in place in connection with Shobha Yatra on the occasion of 135th Birth Anniversary of Dr. B. R. Ambedkar on 14.04.2026.
Time: 09:00 AM – 07:00 PM
📍 LIKELY AFFECTED ROUTES
-JLN Marg, Asaf Ali Road, Chaman Lal Marg
-Ajmeri… pic.twitter.com/pVr4kF4Ao6
ट्रैफिक की ताजा जानकारी के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों से जुड़े रह सकते हैं-
- वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in
- व्हाट्सऐप नंबर: 8750871493
- हेल्पलाइन: 1095 / 011-25844444
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आने से पहले जरूर करवा लें ये 3 काम, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये
ऐसे में अगर आप 14 अप्रैल को दिल्ली में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इस एडवाइजरी को ध्यान में रखें. थोड़ी सी सावधानी और सही प्लानिंग से आप ट्रैफिक की परेशानी से बच सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं