March Bank Holidays 2025: अगर आप मार्च 2025 में बैंक से जुड़े जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट (List of RBI Bank Holidays 2025) के मुताबिक, मार्च में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार, पब्लिक हॉलिडे और कुछ राज्यों में होने वाले त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं.
मार्च महीना फाइनेंशियल ईयर (Financial Year) का आखिरी महीना होता है, इसलिए इस दौरान बैंकिंग से जुड़े काम बढ़ जाते हैं. ऐसे में बैंक किस-किस दिन बंद है इस बात की की जानकारी पहले से होना जरूरी है, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मार्च 2025 में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? (Bank Holidays in March 2025)
2 मार्च (रविवार) -रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
8 मार्च (दूसरा शनिवार) - महीने के दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
9 मार्च (रविवार) - रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
16 मार्च (रविवार) - रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
22 मार्च (चौथा शनिवार) - महीने के चौथे शनिवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
23 मार्च (रविवार) - रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
30 मार्च (रविवार) - रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
- 7 मार्च (शुक्रवार): चपचार कुट के चलते मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.
- 13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला के मैके पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद रहेंगे.
- 14 मार्च (शुक्रवार): होली (Holi/Dhulandi/Dol Jatra) के मौके पर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद, लेकिन त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड में खुले रहेंगे .
- 15 मार्च (शनिवार): होली के चलते अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे.
- 22 मार्च (शनिवार): बिहार दिवस के दिन बिहार में बैंक बंद रहेंगे.
- 27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-क़द्र के चलते जम्मू में बैंक बंद रहेंगे.
- 28 मार्च (शुक्रवार): जुमात-उल-विदा के कारण जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे.
- 31 मार्च (सोमवार): रमज़ान ईद की वजह से अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में खुले रहेंगे .
बैंकिंग सर्विस पर क्या असर पड़ेगा?
बैंक की शाखाएं इन छुट्टियों पर बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), UPI और एटीएम (ATM) सेवाएं चालू रहेंगी. इसलिए, अगर आप बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो इन तारीखों को ध्यान में रखकर अपनी योजना बनाएं.
बता दें कि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. वहीं हर रविावर को भी बैंक नहीं खुलते. त्योहारों की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं.
हालांकि, बैंक की छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन ट्रांजैक्शन (Online Transaction) और UPI सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. अगर आप बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं, तो इन तारीखों को ध्यान में रखकर अपनी प्लानिंग करें, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं