India | Reported by: भाषा |शनिवार जून 10, 2023 05:10 AM IST पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना के कारण लू से राहत मिलने की उम्मीद है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि हालांकि राज्य के दक्षिणी जिलों में लोग संभवत: 13 जून तक भीषण गर्मी से जूझते रहेंगे. बहरहाल, कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर को बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली.