Career | Written by: नेहा फरहीन |शुक्रवार नवम्बर 6, 2020 05:07 PM IST महाराष्ट्र के स्कूल 13 नवंबर से आंशिक रूप से फिर से खुलेंगे, महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Maharashtra School Education Minister Varsha Gaikwad) ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कोरोनावायरस स्थिति के कारण मई 2021 से पहले आयोजित नहीं की जाएंगी.