Coco Gauff French Open 2025 Champion: अमेरिका की वर्ल्ड नंबर-2 कोको गॉफ फ्रेंच ओपन की नई चैंपियन हैं. रोलां गैरो के क्ले कोर्ट पर अमेरिका की वर्ल्ड नंबर-2 कोको गॉफ ने वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को इतिहास रच दिया है. सात सालों में ये पहला मौका रहा जब दुनिया की बेस्ट दो खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर-1 और वर्ल्ड नंबर-2 की टक्कर फाइनल में हुई. इससे पहले, 2013 में सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर खिताब जीता था. पिछले 30 साल में यह दूसरी बार है जब खिताबी भिड़ंत शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच हुई है.
रोलां गैरो के क्ले कोर्ट पर खेले गए रोमांचक फाइनल में अमेरिका की कोको गॉफ ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आर्यना सबालेंका को 6-7, 6-2, 6-4 से हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन और करियर का दूसरा सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिया. इस मैच को जीतने में कोको ने करीब पौने 3 घंटे (2:38 hrs) का लक्त लिया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इससे पहले अमेरिका की 21 साल की कोको गॉफ ने सबालेंका को 2023 के यूएस ओपन में हराकर अपना इकलौता ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था. वहीं 27 साल की सबालेंका ने पिछले 2 सालों में 2 ऑस्ट्रेलियन और एक यूएस ओपन सिंगल्स का खिताब जीतकर बेहतर बायोडाटा के साथ क्ले कोर्ट पर रंग जमाने उतरी थीं.
मैच से इतर दोनों चैंपियन खिलाड़ी एक दूसरे को पूरी तरह से सम्मान भी दे रही थीं. फाइनल से पहले कोको गॉफ ने सबालेंका के लिए कहा था,"वो बेहतरीन हैं. उनके पास बड़े शॉट्स हैं. और, वो आक्रामक खेल भी खेलेंगी. मुझे उन्हें काउंटर करने के लिए तायार रहना होगा."
सबालेंका यूएस ओपन में कोको से मात खा चुकी हैं. उन्होंने कोको के लिए उसी सम्मान से कहा था,"मुझे इस खिताब के लिए मेहनत करनी होगी, खासतौर पर तब जब विपक्षी खिलाड़ी कोको हों. मैं इसके लिए तैयार हूं. मैं फाइट करने के लिए तैयार हूं. मैं इसे हासिल करने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार हूं." सबालेंका तीन बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन रही है लेकिन यह उनका पहला फ्रेंच ओपन फाइनल था. सबालेंका ने पिछले महीने क्ले कोर्ट पर ही खेले गये मैड्रिड ओपन के फाइनल में गाफ को हराया था लेकिन इस बार गॉफ बेहतर तैयारी के साथ आयी थी.
कोको का खिताबी सफर:
- फाइनल: आर्यना सबालेंका को हराया (6-7, 6-2, 6-4)
- सेमीफाइनल:लुइस बॉयसन को हराया (7-6, 6-3)
- क्वार्टरफाइनल: मैडिसन कीज़ को हराया (6-7, 6-4, 6-1)
- चौथा राउंड: एकतेरिना एलेक्ज़ेन्ड्रोवा को हराया (6-0, 7-5)
- तीसरा राउंड: मारी बोज़कोवा को हराया (6-1, 7-6)
- दूसरा राउंड: तेरेज़ा वालेंतोवा को हराया (6-2, 6-4)
- पहला राउंड: ओलिविया गडेकी को हराया (6-2, 6-2)
यह भी पढ़ें: WTC Final:"वे क्लास खिलाड़ी हैं..." नाथन लियोन ने फाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं