विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

ये रिश्ता क्या कहलाता है में बिजली के बिल पर उलझ पड़ेगी अभीरा, शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

शो के नए चेहरे और नए कलाकार लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. खास बात ये है कि मेकर्स भी ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी को दिलचस्प बनाए रखने के लिए नए नए प्रयोग कर रहे हैं. जिसके तहत शो में बड़ा लीप भी आया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में बिजली के बिल पर उलझ पड़ेगी अभीरा, शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है में बिजली के बिल पर उलझ पड़ेगी अभीरा
नई दिल्ली:

ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया सीजन छोटे पर्दे पर बड़ा धमाल मचा रहा है. शो के नए चेहरे और नए कलाकार लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. खास बात ये है कि मेकर्स भी ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी को दिलचस्प बनाए रखने के लिए नए नए प्रयोग कर रहे हैं. जिसके तहत शो में बड़ा लीप भी आया है. अब इस शो की एक क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें अभीरा बनी समृद्धि शुक्ला बिजली विभाग के करप्ट अफसरों से भिड़ती नजर आ रही हैं. चलिए जानते हैं अभीरा किस तरह करप्ट अफसरों की क्लास लगाती हैं.

करप्ट अफसरों से भिड़ी अभीरा

यू ट्यूब पर सीरियल ट्विस्टर नाम के चैनल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है शो की एक क्लिप शेयर की है. चैनल ने इस क्लिप के डिस्क्रिप्शन में आज यानी कि 4 जून की तारीख लिखी है. जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज क्या होने वाला है वो इस क्लिप में बताया गया है. इस क्लिप में अभीरा बिजली विभाग का बिल भरने जाती है. बिल काफी ज्यादा है इसलिए अभीरा की काउंटर पर बहस भी होती है. वो गलत बिल देने के लिए बिजली विभाग के अफसर से लड़ती हैं. जिनके बाहर निकलने पर गार्ड कहता है कि तीस हजार रु. दे दें तो मामला यहीं निपट सकता है. उस करप्ट गार्ड की बात में आने की जगह अभीरा उसे एक्सपोज करती है और बिजली विभाग का करप्शन सबके सामने  लेकर आती है.

शो ले चुका है लीप

ये शो सात साल का लीप ले चुका है. उसके बाद से शो की कहानी बेहद दिलचस्प हो चुकी है. शो में अभीरा की लाइफ में अंशुमान की एंट्री हुई है. अरमान की बेटी पूकी भी उदयपुर चली गई है. जिसे लेने वो खुद उदयपुर आता है. यहां वो अंशुमान और अभीरा को एक साथ खुश देखता है. इस ट्विस्ट की वजह से कहानी आगे क्या मोड़ लेती है ये देखना बेहद दिलचस्प होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Promo, Garvita Sadhwani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com