विज्ञापन

5200 एपिसोड वाला वो सीरियल, 4 पीढ़ियों ने 17 साल चलाया शो, दशहरा-दीवाली खूब किया जाता है सेलिब्रेट

17 साल से चल रहे इस शो में अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के बीच अपने वैवाहिक जीवन को संतुलित करने और संघर्षों को दिखाती है. शो की कहानी में अब तक चार पीढ़ियां बदल चुकी हैं, जिसके बावजूद दर्शकों का ये शो फेवरेट है.

5200 एपिसोड वाला वो सीरियल, 4 पीढ़ियों ने 17 साल चलाया शो, दशहरा-दीवाली खूब किया जाता है सेलिब्रेट
YRKKH: 17 साल से चल रहा फैमिली शो, बदली चार पीढ़ियां, फिर भी फैंस का फेवरेट
IMDb
नई दिल्ली:

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की शानदार कहानी और स्टार कास्ट को देखने के लिए दर्शक उत्सुक रहते हैं. शो का प्रीमियर 12 जनवरी 2009 को हुआ था और यह सबसे ज्यादा चलने वाला भारतीय टेलीविजन शो भी साबित हुआ. इस शो का निर्माण राजन शाही ने किया था. राजन शाही भी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं. इन दिनों राजा शाही अपना सुपरहिट शो अनुपमा को लेकर सुर्खियों में हैं. अगर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की कास्ट की बात करें तो इसमें हिना खान, करण मेहरा, शिवांगी जोशी, मोहसिन खान जैसे तमाम दिग्गज सितारे नजर आए थे. हिना खान का इस सीरियल से डेब्यू हुआ था और इस शो के जरिए हिना खान रातों-रात हर किसी की पसंदीदा बन गईं थीं. हिना खान ने इस शो को लंबा समय दिया था. हिना खान को इस शो में निभाए गए अपने किरदार को लेकर ही सबसे ज्यादा याद किया जाता है. हिना खान को शो में घरेलू और मासूमियत से भरा किरदार निभाने को लेकर भी जाना जाता है.

17 साल से चल रहे शो की कहानी

अगर शो की कहानी की बात करें तो इसमें अक्षरा और नैतिक के परिवार के संबंधों की कहानी दिखाई गई है. जिसके बाद में अभिनव शर्मा और अभिरा शर्मा के साथ उनकी पीढ़ी दर पीढ़ी की कहानी दर्शकों के बीच में आई है. शो की कहानी उदयपुर की पृष्ठभूमि और मारवाड़ी परिवेश के इर्द-गिर्द घूमती है. इस शो में अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के बीच अपने वैवाहिक जीवन को संतुलित करने और संघर्षों को दिखाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

शो की कहानी में अक्षरा और नैतिक एक सुखी वैवाहिक जीवन जी रहे और उनके दो बच्चे हैं. समय के साथ-साथ उनके जीवन में कई परेशानी आती हैं. बाद में नैतिक भी कोमा में चला जाता है, इसके बाद उसकी अनुपस्थिति में अक्षरा अपने व्यावसायिक और परिवार की देखभाल करती है. वहीं मां गायत्री की मृत्यु के बाद उनके पिता का विवाह उनकी डॉक्टर देवयानी से करवाना जो घरेलू हिंसा का शिकार होती है. इस शो की कहानी दर्शकों को अपने घर की कहानी जैसी नजर आई और जिसका नतीजा यह रहा कि शो को दर्शकों ने काफी लंबा देखा और एंटरटेन भी किया. इस शो के अभी तक 5200 लोगों के बीच में आ चुके हैं, जिनको दर्शकों ने बहुत पसंद किया.

यह भी पढ़ें | क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के आखिरी एपिसोड की आई झलक, मिहिर तुलसी के रियूनियन पर खत्म होगी कहानी

तीज- त्योहारों पर चलाए जाते हैं गाने

इस शो के गाने इतने हिट हुई कि आपको हर एक तीज-त्यौहार, शादियों में और लेडिज संगीत में गाने चलते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा शो की गानों पर फैंस भी बड़े जोश के साथ डांस करते हैं. टाइटल सॉन्ग ये रिश्ता क्या कहलाता है को नवीत त्रिपाठी और अल्का याग्निक ने गाया था. यह गाना शो सबसे मशहूर गाना है. जिसके बाद 'दिल से बंधी एक डोर' इस गाने को आप शादियों और लेडिज संगीत में लोगों को डांस करते हुए देखोगे. इसके अलावा 'तू पहली किरण है सुबह की' इस गाने को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया. इसके अलावा 'एक दूजे के' इस  गाने में कार्तिक और नायरा के रोमांस को दिखाया गया है. इन सबके अलावा 'मैं आरती तेरी गाउं' भी शो का धार्मिक और पारिवारिक भजन है. जिसको अक्सर दर्शक अपने घर या फंक्शंस में चलाते हैं.

यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh आज तेलुगू में होगी रिलीज, जानें 63 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News 2026, Entertainment, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com