विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2024

उर्फी जावेद ने 10 या 20 नहीं इतने किलो का पहना गाउन, टैम्पो से निकलीं एक्टेस तो लोग बोले- अगले कान फिल्म फेस्टिवल में...

अजीबोगरीब फैशन के लिए पॉपुलर उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारी भरकम गाउन में नजर आ रही हैं.

उर्फी जावेद ने 10 या 20 नहीं इतने किलो का पहना गाउन, टैम्पो से निकलीं एक्टेस तो लोग बोले- अगले कान फिल्म फेस्टिवल में...
उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

उर्फी जावेद अपने फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में आ जाती हैं. कभी टॉप पर पंखा तो कभी सिलिकॉन की ड्रैस पहने उर्फी को पैपराजी के सामने पोज देते हुए देखा गया है. वहीं इन लुक्स को कैरी करने के लिए अक्सर 2 से 3 लोग उनकी मदद करते हुए नजर आते थे. लेकिन हाल ही में उनके लेटेस्ट लुक को एक या दो नहीं 7 से 8 लोग मदद करते हुए नजर आए क्योंकि उनका आउटफिट 10 या 20 किलो का नहीं बल्कि 100 किलो का था. इसका वीडियो देख लोग कहते दिख रहे हैं कि उन्हें कान फिल्म फेस्टिवल में इनवाइट किया जाना चाहिए. 

दरअसल, सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने शनिवार को एक बेहद भारी बड़े घेरेदार गाउन में एंट्री की. पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्हें नीले रंग का गाउन पहने हुए एक टेम्पो से उतरते देखा जा सकता है. IANS की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस के पूरे आउटफिट को बनाने में दो-तीन महीने लगे और इसे 10-11 लोगों ने मिलकर बनाया है. वहीं कहा जा रहा है कि इस गाउन का वजन 100 किलो तक का है. 

मुंबई में लॉन्च इवेंट में, उर्फी ने कहा, "बहुत से लोग बहुत सी चीजें सुझा रहे थे. कोई कह रहा था, एक फिल्म करो, अन्य कह रहे थे, 'डेटिंग शो करो.' मुझे फिल्मों के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिल रहा था, हालांकि मैं कोरियोग्राफर नहीं हूं, मैं अपने अगले कदम की योजना बना रही थी, आपको कई स्किल्स मिल सकती हैं - नाटक, आघात, प्रेम, मसाला और हिंसा. तो मैंने सोचा कि 'मुझे अपने जीवन पर एक रियलिटी शो करना चाहिए'."

गौरतलब है कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 के बाद से चर्चा में हैं. जबकि उन्हें कई रियलिटी शोज में भी स्पॉट किया गया है. 

Amar Singh Chamkila Movie Review in Hindi: Diljit Dosanjh की चमक से चमक उठी अमर सिंह चमकीला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urfi Javed, Uorfi Javed, Urfi Javed Latest Video, Urfi Javed Gown, Urfi Javed New Dress Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com