विज्ञापन

KBC में टाइल फिटर ने जीते 50 लाख, 1 करोड़ के सवाल पर छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं उसका सही जवाब

कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन में एक आम आदमी की कहानी ने सबका दिल जीत लिया. राजस्थान के शामपुरा गांव से आए टाइल फिटर कृष्ण कुमावत ने शो में 50 लाख रुपये जीतकर घर लौटने का फैसला किया.

KBC में टाइल फिटर ने जीते 50 लाख, 1 करोड़ के सवाल पर छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं उसका सही जवाब
KBC में टाइल फिटर ने जीते 50 लाख, 1 करोड़ के सवाल पर छोड़ा शो
NDTV

कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन में एक आम आदमी की कहानी ने सबका दिल जीत लिया. राजस्थान के शामपुरा गांव से आए टाइल फिटर कृष्ण कुमावत ने शो में 50 लाख रुपये जीतकर घर लौटने का फैसला किया. वह 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच गए थे, लेकिन जोखिम न लेते हुए उन्होंने सुरक्षित रकम के साथ खेल छोड़ दिया. कृष्ण पिछले 10-15 साल से फर्श, रसोई और बाथरूम में टाइल लगाने का काम करते हैं. उनकी दिहाड़ी महज 800 रुपये है. 

12वीं में छोड़ी पढ़ाई

परिवार की आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. बड़े भाई होने के नाते घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई. लेकिन सीखने की इच्छा उनमें कभी खत्म नहीं हुई. इसी लगन ने उन्हें केबीसी के सेट तक पहुंचाया. शो में पहली बार मुंबई आए कृष्ण ने बताया कि यह उनका पहला हवाई सफर भी था. उन्होंने कहा कि इस पैसे से वह अपना घर ठीक करवाएंगे और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएंगे. पत्नी के लिए मंगलसूत्र भी बनवाना चाहते हैं.

1 करोड़ रुपये के सवाल छोड़ा गेम

अमिताभ बच्चन के साथ खेलते हुए कृष्ण ने बड़ी समझदारी से सवालों के जवाब दिए और 50 लाख रुपये जीते. धीरे-धीरे वह 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच गए, लेकिन वह एक करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए और गेम छोड़ दिया. 

क्या था सवाल

उनसे सवाल था - किस भावी अमेरिकी राष्ट्रपति ने सांसद के रूप में काम करते हुए पाइथागोरस प्रमेय का मूल प्रमाण प्रकाशित किया था? 

विकल्प थे - जैकरी टेलर, जेम्स बुकानन, रदरफोर्ड बी. हेज और जेम्स ए. गारफील्ड. कृष्ण को सही जवाब का पूरा यकीन नहीं था. इसलिए उन्होंने रिस्क लेने की जगह 50 लाख रुपये लेकर घर जाने का फैसला किया और गेम में वहीं छोड़ दिया. हालांकि इस सवाल की सही जवाब जेम्स ए. गारफील्ड था.

ये भी पढ़ें; नेटफ्लिक्स की 'ऑपरेशन सफेद सागर' सीरीज में दिखाया था जीतेंद्र मिश्रा का किरदार, अब बने राम मंदिर के CEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KBC, Kaun Banega Crorepati, Amitabh Bachchan, KBC 10 Amitabh Bachchan, Kaun Banega Crorepati Questions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com