बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का फिनाले जैसे-जैसे पास आता जा रहा है और शो को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच रहा है. शो को अपने पांच फाइलिस्ट मिल गए हैं और अब उनके बीच कड़ी टक्कर होगी. इस बीच एक फाइनलिस्ट शो में पैसे का बैग लेकर फाइनल की रेस छोड़ कर जा सकता है. इस ऑप्शन के तहत फाइलिस्ट्स को पैसों की बैग या फाइनल मुकाबले में से किसी एक को चुनना होता है. ऐसे में इस सीजन में कौन सा वो कंटेस्टेंट होगा इसे लेकर कयासों का दौर शुरू हो चुका है.
ये उठाएंगे पैसों से भरा बैग!
बिग बॉस 17 में अब पांच फाइनलिस्ट बचे हैं और 28 जनवरी को फाइनल एपिसोड दिखाया जाना है. शो को अपने पांच फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी मिल चुके हैं. लेकिन इस सीजन में पैसों से भरा ब्रीफकेस उठा कर जाने वाला कंटेस्टेंट कौन होगा ये अभी सामने आना बाकी है. हालांकि सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का मानना है कि अरुण माशेट्टी पैसों का बैग लेकर शो छोड़ सकते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कौन होगा विनर?
शो के विनर की रेस में दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं. अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी को लोग बिग बॉस 17 की ट्रॉफी का सबसे प्रबल दावेदार बता रहे हैं. इसके अलावा अभिषेक कुमार के नाम की चर्चा भी हो रही है. हालांकि ये 28 जनवरी को ही पता चलेगा कि बिग बॉस 17 का ताज किसके सिर सजेगा. हाल में अंकिता के पति विक्की जैन घर से बाहर हो गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं