टीवी की दुनिया भी खूब निराली है. यहां आए दिन तरह तरह के शो आते हैं और कई स्टार ऐसे हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर सालों साल लोगों के दिलों पर राज करते हैं. ऐसा ही एक एक्टर है जिसने खासतौर पर हिस्टॉरिकल किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर कब्जा किया. ये एक्टर खूबसूरत भी है और इसकी फिटनेस भी गजब की है. इसके बचपन की तस्वीर देखकर आप इसे पहचान नहीं पा रहे हैं. चलिए हम आपका काम आसान कर देते हैं.
पृथ्वीराज चौहान बनकर मिली पहली सफलता
इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन का केक काट रहे इस छोटे से बच्चे ने टीवी पर गजब की पॉपुलैरिटी हासिल की है. जी हां हम बात कर रहे हैं पृथ्वीराज चौहान और अकबर बनकर मशहूर होने वाले एक्टर रजत टोकस की. दिल्ली से आए रजत ने कई टीवी सीरियल किए हैं जिनके बल पर वो अब घर घर में पहचाने जाने लगे हैं. उनको पहली कामयाबी और पॉपुलैरिटी धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान से मिली. इस सीरियल में यंग चौहान बनकर रजत ने लोगों का दिल जीत लिया. इस सीरियल में उनकी जोड़ी मुग्धा चापेकर के साथ बनी और ये जोड़ी हिट साबित हुई. इसके बाद सीरियल जोधा अकबर में रजत को अकबर के रूप में देखा गया और वो अकबर के रूप में छा गए. 2013 से लेकर 2015 तक अकबर के रूप में रजत के काम को खूब सराहा गया. इसके साथ साथ चंद्र नंदिनी, धरम वीर, तेरे लिए, नागिन, जादुई चिराग, लाइट हाउस, साईं बाबा जैसे सीरियल में भी रजत के काम को पसंद किया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं रजत टोकस
2025 में रजत ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सृष्टि नैयर से शादी कर ली और फिलहाल वो टीवी की दुनिया में भी सक्रिय हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर रजत कसरत करते दिखते हैं. उन्होंने शानदार बॉडी बना ली है और अपनी लाइफ को लेकर लगातार अपडेट करते रहते हैं. कम ही लोग जानते हैं कि एक्टर होने के साथ साथ रजत काफी अच्छे स्विमर हैं और वो नेशनल लेवल की स्विमिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं