- कपिल शर्मा के शो पर इस बार होगी डबल मस्ती
- शो में नजर आएंगे परिवार के सभी सदस्य
- 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ी तस्वीरें हुईं वायरल
कॉमेडी किंग यानी कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) हर हफ्ते खूब धमाल मचाता है. लॉकडाउन के बाद 'द कपिल शर्मा शो' की शुरुआत हो चुकी है और इसने पहले हफ्ते ही असल जिंदगी के सुपरहीरो सोनू सूद (Sonu Sood) ने के साथ शो पर खूब धमाल मचाया था. वहीं, इस हफ्ते भी 'द कपिल शर्मा शो' में खूब सारी मस्ती होने वाली है. दरअसल, शो के किरदार इस बार अपने घरवालों का कार्यक्रम में स्वागत करेंगे. शो के अपकमिंग एपिसोड में 'द कपिल शर्मा शो' के सभी किरदारों और उनके परिवारों से जुड़ी कई बातें भी जानने को मिलेंगी.
Esha Deol के पति पढ़ रहे थे उनकी किताब, तभी एक्ट्रेस ने यूं लगाई उनकी क्लास- देखें Video
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब



सिद्धार्थ शुक्ला की रक्षाबंधन पर हुई ये हालत, बोले- शुक्र है कि साल में एक बार आता है...देखें Photos
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में इस बार कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की पत्नी कश्मीरा शाह, अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के पति परमीत सेठी और कीकू शारदा (Kiku Sharda) की पत्नी प्रियंका शारदा नजर आने वाले हैं. अपकमिंग एपिसोड की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें द कपिल शर्मा शो का पूरा परिवार अपने मेहमानों के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहा है. इस फैमिली स्पेशल एपिसोड के जरिए दर्शकों को मंच पर मौजूद कपल की जिंदगी का सफर, उनकी शादी और काफी कुछ जानने को मिलेगा. कॉमेडी से भरपूर यह रोलर कोस्टर राइड इस हफ्ते शनिवार को ही प्रसारित होगी.

बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में पिछले हफ्ते सोनू सूद (Sonu Sood) नजर आए थे. शो पर उन्होंने बताया कि वह किस तरह प्रवासी मजदूरों और बाकी लोगों की लॉकडाउन में मदद कर पाए थे. सोनू सूद ने कहा, "हमने उनसे पूछा, कि वह कहां जा रहे हैं? उन्होंने कहा प्लीज हमारे लिए 10 दिनों का खाना पैक करवा दीजिए, हम कर्नाटक में अपने घर पैदल चलकर वापस जा रहे हैं." मैंने देखा की उनके बच्चे काफी छोटे थे. कोई-कोई तो एक महीने से भी कम उम्र के बच्चे थे. मैंने उनसे पूछा "आप इन बच्चों को किस तरह से लेकर जा रहे हैं. और उन्होंने कहा कि वह 8 से 10 दिनों में अपने घर पहुंच जाएंगे, आप बस हमारे खाने की व्यवस्था करवा दीजिए. मैंने कहा आप मुझे दो दिन दीजिए और मैं देखूंगा कि कुछ आवश्यक अनुमतियों के साथ कैसे व्यवस्था कर सकता हूं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं