- शहनाज गिल का वीडियो हुआ वायरल
- मयंक अग्निहोत्री को पसंद नहीं आ रहीं शहनाज
- शहनाज को लेकर कह दी यह बात
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आजकल कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आ रही हैं. इस शो में वो अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं. शो में आए मेल कंटेस्टेंट्स शहनाज गिल को काफी पसंद करते हैं और उन्हें अपनी परफॉर्मेंस के जरिए इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं शो में आए कंटेस्टेंट मयंक अग्निहोत्री (Mayank Agnihotri) की बात करें तो उन्हें शहनाज गिल अब बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही हैं. दोनों के बीच अक्सर अनबन भी देखने को मिलती है. हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो रिलीज हुआ है जिसमें मयंक अग्निहोत्री को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि 'कौन-सी हूर की परी हैं वो, कहां से उतरी हैं, अप्सरा हैं कोई?' यह बात वो शहनाज गिल के लिए कह रहे हैं.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पारस छाबड़ा और शहनाज गिल सीक्रेट रुम में बैठकर सभी कंटेस्टटेंट्स की बातें सुन रहे हैं. वीडियो में जसलीन मथारु और मयंक अग्निहोत्री बात करते दिख रहे हैं. जसलीन मथारु , मयंक को बता रही है कि इस घर में शहनाज गिल को अगर किसी में इंटरेस्ट लेना होगा तो वो बलराज स्याल और मयूर वर्मा में लेंगी. इस बात से चिढ़कर मयंक अग्निहोत्री कहते हैं 'कौन-सी हूर की परी हैं वो, कहां से उतरी हैं, अप्सरा हैं कोई?' यह सब सुनकर शहनाज गिल कहती हैं, "इसे तो अब मैं बताती हूं. ऐसी-ऐसी चीजें करोगे तो कोई भी लड़की कैसे इंप्रेस होगी."
घुड़सवारी के लिए निकले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, यूं हाथ में हाथ डाले आए नजर- देखें Photos
बता दें कि इससे पहले भी शो में मयंक अग्निहोत्री ने शहनाज गिल को कहा था 'आप मुझे पसंद नहीं आईं. आप 100 नहीं 1000 परसेंट बायस्ड हैं.' बहरहाल अगर शो की लोकप्रियता की बात करें तो बिग बॅास 13 की तरह यह शो भी नाटक,ड्रामा और रोमांस से भरपूर है. शो में दोनों के लिए पांच लड़के और लड़कियां कंटेस्टेंट्स के तौर पर आए हैं. जो एक लड़का और लड़की शो जीतेगा वो शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के दूल्हा और दुल्हन बनेंगे. शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. वहीं शो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं