Sana Makbul Reacted After Winning Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले हो गया है, जिसमें टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने सीजन की ट्रॉफी और 25 लाख रुपए अपने नाम कर लिए हैं. शो काफी शानदार रहा, जिसमें सीजन के सभी कंटेस्टेंट और राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मेहमान बनकर शिरकत करते हुए नजर आए. वहीं शो खत्म हो चुका है. इसके बाद सना मकबूल का पैपराजी द्वारा शेयर किया गया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ देखने को मिल रही है. हालांकि इंटरनेट यूजर्स रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सना मकबूल ट्रॉफी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है. वहीं अपनी खुशी बयां करती हुई दिख रही हैं. वीडियो देखने के बाद फैंस उन्हें डिजर्विंग विनर बताते दिख रहे हैं. जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर वोटिंग पर होता तो कोई और शो की ट्रॉफी अपने नाम करता.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले तक कृतिका मलिक, सना मकबूल, रणवीर शौरी, नेजी और साई केतन राव पहुंचे हैं. वहीं फर्स्ट रनरअप नेजी, दूसरे रनरअप रणवीर शौरी रहे. वहीं टॉप 3 में पहुंचने से पहले साई केतन राव और कृतिका मलिक आउट हो गए.
बता दें, सना मकबूल एक टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो कि विश, आदत से मजबूल, रंगून और इस प्यार को क्या नाम दूं में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2012 में भी हिस्सा लिया था. जहां उन्हें खूबसूरत स्माइल का अवॉर्ड भी मिला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं