बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सना मकबूल की इन दिनों तबीयत ठीक नहीं है. वह बीते कुछ दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती में हैं. गौरतलब है कि एक्ट्रेस को लिवर सिरोसिस नामक एक गंभीर बीमारी हो गई है. वह ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस का इलाज करवा रही थीं और इसी दौरान उन्हें इस नई और खतरनाक बीमारी के बारे में पता चला. इसके बाद से एक्ट्रेस की चिंता और बढ़ गई है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी इस बीमारी के बारे में बताया है. आइए जानते हैं सना मकबूल ने अपनी इस बीमारी पर क्या कहा है.
ट्रांसप्लांट से बचना चाहती हैं एक्ट्रेस
इंटरव्यू में सना ने कहा है, 'पिछले कुछ समय से मैं ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस नामक बीमारी से ग्रस्त हूं, लेकिन हाल में तबीयत और बिगड़ गई, इस बीमारी के इलाज के दौरान मुझे लिवर सिरोसिस के बारे में पता चला, लेकिन मैं मजबूत बनी हुई हूं और इस बीमारी से लड़ रही हूं, मैं और डॉक्टर लिवर ट्रांसप्लांट से बचने की कोशिश में हैं, क्योंकि मैं इसे नहीं करना चाहती हूं, इसके लिए मैंने इम्यूनोथेरेपी भी शुरू कर दी है, लेकिन इसमें बहुत थक जाती हूं, फिर करती हूं, क्योंकि मुझे लिवर ट्रांसप्लांट नहीं करवाना है, मैं जीना चाहती हूं'.
अपने हालात पर रोती हैं एक्ट्रेस
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सना का पूरा फोकस इस बात पर है कि वह लिवर सिरोसिस की इस बीमारी में होने वाले लिवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया से नहीं गुजरना चाहती हैं. एक्ट्रेस चाहती हैं कि वह मेडिसिन और थेरेपी एक्टिविटिज के जरिए ही इस बीमारी से उबर जाए. एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'जितना मैं सोच रही हूं, यह उतना आसान नहीं है, लेकिन मैं कोशिश करती रहूंगी, मैं आसानी से हार मारने वालों में से नहीं हू, मैं रोती हूं और हंसती और फिर अपनी कोशिश में जुट जाती हूं, लेकिन लिवर ट्रांसप्लांट नहीं करवाना चाहती'. बता दें, सना मकबूल अभी 32 साल की हैं और बीती 13 जून को उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं