विज्ञापन

सलमान खान का बड़ा फैसला, इस हफ्ते बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' को नहीं करेंगे होस्ट, भाईजान ने खुद बताई वजह

इस हफ्ते सलमान खान ने वीकेंड के वार से दूरी बनाने का फैसला किया है. वह इस हफ्ते शो में नहीं दिखाई देंगे.

सलमान खान का बड़ा फैसला, इस हफ्ते बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' को नहीं करेंगे होस्ट, भाईजान ने खुद बताई वजह
सलमान खान का बड़ा फैसला, इस हफ्ते बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' को नहीं करेंगे होस्ट
NDTV

सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा अपने चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वह पिछले 16 साल से इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं. इन दिनों टीवी पर बिग बॉस का 20वीं सीजन आ रहा है. इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट करते हैं और उनके चाहने वाले हफ्के वीकेंड का वार का इंतजार करते हैं. लेकिन इस हफ्ते सलमान खान ने वीकेंड के वार से दूरी बनाने का फैसला किया है. वह इस हफ्ते शो में नहीं दिखाई देंगे.

क्यों होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान 

इस बात की जानकारी ने खुद बीते रविवार को हुए वीकेंड का वार में दी है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि उनकी गैरमौजूदी में शो को कौन होस्ट करने वाला है. सलमान खान के अनुसार अगले हफ्ते वीकेंड का वार बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं. भाईजान से वीकेंड का वार हॉस्ट ना करने की पीथे की वजह भी बताई है. सलमान खान ने बताया कि काम में व्यस्त होने के कारण वह इस हफ्ते शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे. ऐसे में उन्होंने रोहित शेट्टी को अपनी जगह शो संभालने के लिए कहा है. 

रोहित शेट्टी इससे पहले भी ‘बिग बॉस' के ‘वीकेंड का वार' में नजर आ चुके हैं. वह अपने बेबाक अंदाज और सीधे सवाल पूछने के लिए जाने जाते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शेट्टी शो के कंटेस्टेंट्स की गलतियों पर किस तरह सवाल उठाते हैं. साथ ही, दर्शकों को यह भी उम्मीद है कि उनके आने से शो में मनोरंजन का नया रंग देखने को मिलेगा.

शो से बाहर बुए अमन गांधी

बात करें बिग बॉस 20 की तो हालिया एपिसोड में अमन गांधी का सफर शो से खत्म हो गया. इस बार घर से बेघर होने के लिए 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे. इनमें से अमन गांधी, उदिति सिंह और मैरी कॉम को सबसे कम वोट मिले. आखिरकार अमन गांधी को शो से बाहर होना पड़ा.

अमन के जाने से घर में उनके करीबी दोस्त उदिति सिंह और अरिश्फा खान काफी भावुक नजर आए. दोनों के लिए अमन का घर से बाहर होना मुश्किल पल रहा. उनके एविक्शन के बाद शो में दोस्ती और रिश्तों को लेकर भी काफी चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें | Bigg Boss 20: बिग बॉस में बड़ा एविक्शन, कम वोटों ने पलटा पूरा गेम, इस कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Bigg Boss 20, Rohit Shetty, Bigg Boss 20 All Episodes, Weekend Ka Vaar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com