विज्ञापन

Bigg Boss 20: बिग बॉस में बड़ा एविक्शन, कम वोटों ने पलटा पूरा गेम, इस कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Bigg Boss 20 में बहस और बवाल के बीच एविक्शन ने खेल में नया ट्विस्ट ला दिया. दर्शकों के कम वोट मिलने के बाद इस कंटेस्टेंट का घर में सफर खत्म होने की खबर है, लेकिन बाहर होते ही कहानी में एक और नया मोड़ आ गया.c

Bigg Boss 20: बिग बॉस में बड़ा एविक्शन, कम वोटों ने पलटा पूरा गेम, इस कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म
बिग बॉस 20 के घर से बेघर हुए अमन गांधी

‘बिग बॉस 20' के घर में एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कंटेस्टेंट्स के बीच बहस को बढ़ा दिया. इस बार चर्चा की वजह नकुल धुल और अमन गांधी के बीच हुई बातचीत है. मुंबई, महिलाओं की सुरक्षा और LGBTQIA+ समुदाय को स्वीकार करने जैसे मुद्दों पर बात करते हुए दोनों के बीच बहस शुरू हुई. धीरे-धीरे यह चर्चा अमन की निजी जिंदगी तक पहुंच गई, जब नकुल ने उनसे उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर सवाल पूछे. इस बातचीत ने घर का माहौल असहज कर दिया. वहीं, अब शो से जुड़ी खबरों में अमन गांधी के एविक्शन और नकुल की वापसी को लेकर भी चर्चा हो रही है.

अमन गांधी की सेक्सुअलिटी पर नकुल ने पूछे सवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बातचीत के दौरान नकुल धुल ने अमन गांधी से पूछा कि क्या वह स्ट्रेट हैं. इस पर अमन ने खुद को स्ट्रेट बताया. इसके बाद नकुल ने उनसे समलैंगिक लोगों को लेकर उनकी सोच जानने की कोशिश की. उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या अमन कभी किसी पुरुष के साथ रिश्ते में रह सकते हैं. शुरुआत में चर्चा LGBTQIA+ समुदाय के प्रति समाज के नजरिए पर हो रही थी, लेकिन बाद में बात अमन की निजी जिंदगी तक पहुंच गई. इस दौरान नकुल ने ‘होमोफोबिक' शब्द का भी इस्तेमाल किया. इस बातचीत ने दोनों के बीच तनाव बढ़ा दिया और मामला चर्चा में आ गया.

कौन हैं नकुल धुल, जिन्हें कहते हैं ‘मिट्ठू डॉन'?

नकुल धुल हरियाणा के फरीदाबाद से ताल्लुक रखते हैं. सोशल मीडिया की दुनिया में वह ‘मिट्ठू डॉन' के नाम से पहचाने जाते हैं. वह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी बात रखने के तरीके के कारण उन्होंने इंटरनेट पर पहचान बनाई है.

नकुल का एजुकेशनल बैकग्राउंड इंजीनियरिंग से जुड़ा है, लेकिन उन्होंने पारंपरिक नौकरी के बजाय कंटेंट क्रिएशन को अपना रास्ता चुना. सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने, लाइवस्ट्रीम और लोगों से बातचीत के जरिए उन्होंने अपनी ऑडियंस तैयार की. ‘बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर उनकी एंट्री के बाद दर्शकों को उनके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलू देखने को मिले.

अमन गांधी हुए घर से बेघर, नकुल की वापसी पर भी सवाल

दूसरी ओर, शो से अमन गांधी के बाहर होने की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कम वोट मिलने के कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा. हालांकि, एविक्शन से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है.

ये भी पढ़ें: 57 साल पुराना गाना, सेब के बगान में ‘फूल' बनीं हीरोइन तो हीरो का मचल उठा दिल, पर्दे के पीछे छिपा मुखड़ा देखने की जिद, रफी-आशा की आवाज ने बनाया सदाबहार

नकुल धुल को लेकर भी पहले ऐसी खबरें आई थीं कि वह घर से बाहर होने के बाद वापसी कर सकते हैं. लेकिन फिलहाल उनकी वापसी की संभावना को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में दर्शकों की नजरें आने वाले एपिसोड पर टिकी हैं. बिग बॉस के घर में रिश्तों, बहस और एविक्शन के बीच अब आगे क्या होता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Aman Gandhi, Nakul Dhull, Entertainment, TV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com