विज्ञापन

दूरदर्शन के जमाने का वो ऐड जिसे देख मुंह में आ जाता था पानी, आज 35 साल का हो गया ये बच्चा और ऐसा है लुक

दूरदर्शन का जमाना कहें या 90 का दशक ये एक ऐसा दौर था जब एंटरटेनमेंट अपने पीक पर था. हमें सादगी और सरलता के साथ ऐसा शुद्ध मनोरंजन दिया गया जो सीधे दिल में उतरा. उस दौर का ये टीवी कमर्शियल उन्हीं बेशकीमती नगीनों में से एक है.

दूरदर्शन के जमाने का वो ऐड जिसे देख मुंह में आ जाता था पानी, आज 35 साल का हो गया ये बच्चा और ऐसा है लुक
90 के दशक का वो ऐड जो आज भी चेहरे पर ले आता है स्माइल
Social Media
नई दिल्ली:

90 का दशक छोटे पर्दे के लिहाज से दूरदर्शन का सुनहरा दौर रहा. ये वो समय था जब दूरदर्शन पर एक से बढ़कर एक शो आए नुक्कड़, बुनियाद, शांति, शक्तिमान, चंद्रकांता और ना जाने कितने ही ऐसे नाम हैं जो उस वक्त हमारी टॉप लिस्ट में शामिल रहते हैं. वो शो और डेली सोप जिनका हमें इंतजार रहता था. कोशिश यही रहती थी कि टाइम पर टीवी ऑन कर लें. आज की तरह उस वक्त यूट्यूब पर ओटीटी पर रिपीट देखने का ऑप्शन तो होता नहीं था. इन टीवी शो के अलावा टीवी पर आने वाले कमर्शियल यानी कि ऐड्स भी ऐसे हुआ करते थे जो कि आज भी यादों का हिस्सा बने हुए हैं. इन्हीं में से एक ऐड धारा का था. रिफाइंड ऑइल का ऐड जिसे कहानी और परिवार के साथ यूं पेश किया गया कि आज तक दिमाग से नहीं उतरा.

90 के दशक का वो जादुई ऐड एक छोटा सा बच्चा घर छोड़कर रेलवे स्टेशन पर बैठ जाता है. इतने में नजर पड़ती है रामू काका पर और पूछने पर बताता है कि घर पर सब गुस्सा करते हैं इसलिए वह जा रहा है. रामू काका कहते हैं पर मम्मी ने तो आज घर पर जलेबी बनाई है. ये सुनते ही बच्चा सारी नाराजगी भूल जाता है और रामू काका के साथ घर लौट जाता है.

घर पहुंचकर वह दोनों हाथों से जलेबी खाता है और खुशी से भर जाता है. ऐड का मैसेज भले ही कमर्शियल था लेकिन इसमें जो कहानी दिखाई गई वह लोगों को पसंद आई. यह ऐड 1996 के आसपास आया था और करीब पांच साल तक टीवी पर चला. मजेदार बात यह है कि असल में इस ऐड में कचौड़ी बनाने का प्लान था, लेकिन क्रिएटिव जगदीश आचार्य की मां ने सलाह दी कि बच्चे मिठाई पसंद करते हैं, इसलिए जलेबी रखो. चाइल्ड आर्टिस्ट भी ऐन मौके पर चुना गया था. यह बच्चा है परजान दस्तूर जो कि अब 35 साल का हो चुका है.

यह भी पढ़ें: चार दिन में 500 करोड़ कमाकर भी नंबर-1 नहीं बन सकी रामायण, पांचवें नंबर पर मिली जगह, ये फिल्म है नंबर-1

यह ऐड सिर्फ तेल नहीं बेचता था. यह मां के हाथ के स्वाद, घर की याद और बचपन की मासूमियत को दिखाता था. आज भी जब लोग इसे देखते हैं तो चेहरे पर एक स्माइल आ जाती है. 90 के दशक का वो नॉस्टेल्जिया, वो सादगी और वो भाव इस ऐड को बहुत ही खास बना देते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doordarshan, Doordarshan 90s Ads, Television News, Hindi News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com