विज्ञापन

Bigg Boss 20 Update: उदिति के साथ फ्लर्ट करते दिखे काजी तौकीर, इंडियन लुक में देख यूं की तारीफ

Bigg Boss 20: काजी तौकीर बिग बॉस के घर में एंटरटेनर बनकर उभरे हैं, अपनी इसी आदत के मुताबिक काजी हाल के एपिसोड में उदिति सिंह के साथ मस्ती करते नजर आए.

Bigg Boss 20 Update: उदिति के साथ फ्लर्ट करते दिखे काजी तौकीर, इंडियन लुक में देख यूं की तारीफ
काजी और उदिति की मस्ती, एक्ट्रेस को सूट सलवार में देख यूं दिया कॉम्पलिमेंट
Social Media
नई दिल्ली:

बिग बॉस में दीवाली वाला एपिसोड खत्म हो चुका है और घरवाले अपनी रुटीन मस्ती में लौट आए हैं. हाल के एपिसोड में काजी उदिति के साथ मस्ती मजाक करते नजर आने वाले हैं. इस एपिसोड में काजी, उदिति के सूट वाले सिंपल लुक पर चर्चा करते हुए उन्हें कोचिंग क्लास वाली लड़की बताते हैं. वहीं अरिशफा खान को उनके लुक के लिए कॉन्सर्ट के लिए रेडी बताते हैं. काजी मजाक में उदिति से कहते हैं कि वह 11वीं या 12वीं क्लास में पढ़ने वाली किसी कश्मीरी लड़की जैसी लग रही हैं, जो कोचिंग सेंटर जा रही हो. इसके बाद वह एक ऐसे आशिक का किरदार करने लगते हैं जो उदिति से अपने प्यार का इजहार करना चाहता है. उदिति भी इस मजाक में शामिल हो जाती हैं और काजी के साथ ये रोमांटिक सीन करती हैं. दोनों अपने-अपने किरदार को बड़ी ही मस्ती से करते हैं और उनके बीच की यह बातचीत एक मजेदार मोमेंट बन जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

अब एक तरफ काजी और उदिति मस्ती कर रहे थे वहीं उनकी दोस्त माही, उदिति से थोड़ी खफा नजर आईं. काजी और माही की एक बातचीत भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. माही काजी से कहती हैं कि लोगों को लेकर उनका अंदाजा कभी गलत नहीं होता. वह काजी को याद दिलाती हैं कि वह पहले दिन से ही उन्हें उदिति के बारे में अलर्ट कर रही थीं. काजी उनकी बात मान लेते हैं और स्वीकार करते हैं कि माही और उदिति के बीच सच में कोई समस्या है. माही उदिति के Yeeww कहने के नए अंदाज पर भी कमेंट करती हैं और इसे बनावटी बताती हैं. इसी बीच, काजी माहौल को हल्का करने के लिए माही के साथ भिंडी का इस्तेमाल करके बच्चों की तरह 'कट्टी-बट्टी' करने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन के जमाने का वो ऐड जिसे देख मुंह में आ जाता था पानी, आज 35 साल का हो गया ये बच्चा और ऐसा है लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uditi Singh, Qazi Touqeer, Bigg Boss 20, Mahi Vij, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com