विज्ञापन

काजी तौकीर ने कभी बना ली थी सलमान खान जैसी बॉडी, इन छह फोटो में सिंगर की मस्कुलर बॉडी देख फैंस को नहीं होगा

टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों सिंगर काजी तौकीर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. शो में अपने अलग अंदाज और मस्तीभरे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले काजी एक बार फिर चर्चा में हैं.

काजी तौकीर ने कभी बना ली थी सलमान खान जैसी बॉडी, इन छह फोटो में सिंगर की मस्कुलर बॉडी देख फैंस को नहीं होगा
काजी तौकीर ने कभी बना ली थी सलमान खान जैसी बॉडी
NDTV

टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों सिंगर काजी तौकीर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. शो में अपने अलग अंदाज और मस्तीभरे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले काजी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया वीडियो या घर में हुआ विवाद नहीं, बल्कि उनकी पुरानी तस्वीरें हैं. काजी तौकीर के 20 साल की उम्र के दौरान की कुछ विंटेज तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इन तस्वीरों में उनका ऐसा अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं. खास बात यह है कि उस समय काजी की बॉडी और फिटनेस आज से भी काफी शानदार थी.

20 की उम्र में काजी की दमदार बॉडी

काजी तौकीर की पुरानी तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई हैं. इन तस्वीरों में वह काफी फिट और मस्कुलर नजर आ रहे हैं. उनका लुक और बॉडी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह उस समय अपनी फिटनेस पर कितना ध्यान देते थे. उनकी तस्वीरों को देखकर कुछ लोगों को सलमान खान की फिटनेस की भी याद आ रही है. तस्वीरों के साथ लिखे गए कैप्शन में काजी को रॉकस्टार बताया गया है. इन फोटोज के सामने आने के बाद उनके चाहने वाले पुराने दिनों को याद कर रहे हैं.

फेम गुरुकुल जीतकर रातोंरात बने थे स्टार

काजी तौकीर को असली पहचान सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से मिली थी. साल 2006 में उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ इस शो का खिताब अपने नाम किया था. उस समय उनकी आवाज और अलग अंदाज ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी.

दिलचस्प बात यह है कि इसी शो में अरिजीत सिंह भी कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे. हालांकि, अरिजीत यह मुकाबला नहीं जीत पाए थे. उस समय काजी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी और उन्हें देशभर में पहचान मिली थी.

बिग बॉस 20 ने फिर दिलाई पहचान

फेम गुरुकुल से मिली सफलता के बाद काजी लंबे समय तक मनोरंजन की दुनिया में ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आए. धीरे-धीरे वह टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर हो गए. हालांकि, 'बिग बॉस 20' में उनकी एंट्री ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है.

शो में उनके अंदाज को दर्शकों के साथ-साथ कई सेलिब्रिटी भी पसंद कर रहे हैं. सलमान खान भी उनकी तारीफ कर चुके हैं. इतना ही नहीं, शो के दौरान निर्देशक कबीर खान और सलमान खान की तरफ से उन्हें गाने का ऑफर मिलने की खबर भी सामने आई है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Qazi Touqeer, Qazi Touqeer Afghan Jalebi, Qazi Touqeer Bigg Boss, Qazi Touqeer Bigg Boss 20, Qazi Touqeer Bigg Boss Fitness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com