बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. उनके फैंस न सिर्फ शो के अंदर बल्कि बाहर भी उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं. अब कश्मीर के एक कैफे ने उनके नाम पर एक खास फूड प्लेट लॉन्च कर दी है. बिग बॉस 20 के मुकाबले में काजी तौकीर की चर्चा लगातार बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटीज तक उनका सपोर्ट कर रहे हैं. अब कश्मीर में मेयदानी कैफे ने ‘काजी प्लेट' नाम से एक स्पेशल थाली शुरू की गई है.
फैंस के लिए खास प्लेटर
कैफे ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'कश्मीर में अब अपनी खुद की काजी प्लेट आ गई है.' यह प्लेट तीन लोगों के लिए बनाई गई है. इसमें शामी असरिया, अफगानी मंटू, ग्रिल्ड ट्राउट फिश, पर्दा पुलाव और लैम्ब चॉप्स जैसे व्यंजन शामिल हैं. प्लेट के बीच में काजी तौकीर की तस्वीर लगाई गई है, जिससे फैंस को और भी खुशी हो रही है.
काजी के शोज की तारीफ
कैफे का मकसद सिर्फ नया आइटम जोड़ना नहीं है. उन्होंने कहा कि यह प्लेट काजी के फैंस को एक जगह इकट्ठा करने के लिए बनाई गई है. इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा गया, 'काजी फैंस और उनके पसंदीदा लोगों के लिए एक दावत. एक प्लेट, तीन लोग और ढेर सारा काजी लव.'
एक और पोस्टर में लिखा है, 'काजी फैंस के लिए उन लोगों द्वारा बनाई गई जो उनसे उतना ही प्यार करते हैं जितना आप करते हैं.' आपको बता दें कि काजी तौकीर सलमान खान के शो बिग बॉस 20 शुरुआत से सुर्खियां बटोर रहे हैं. दर्शक उनके गेम की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं