इंडियन आइडल 12 फेम पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) का म्यूजिक वीडियो 'मंजूर दिल' शनिवार को रिलीज हो गया है. इस म्यूजिक वीडियो को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता थी. हालांकि, अब गाने के रिलीज होने के साथ ही दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है. 'मंजूर दिल' म्यूजिक वीडियो में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है. वीडियो को ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है.
देखें Video
पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) के गाने 'मंजूर दिल' में दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री फैन्स को देखने को मिल रही है. दोनों अपना इजहारे मोहब्बत इस म्यूजिक वीडियो में करते दिखाई दे रहे हैं. इस रूमानी गीत के निर्माता निर्देशक राज सूरानी हैं. अराफात महमूद ने इस खूबसूरत गीत को लिखा है जबकि पवनदीप राजन एवं आशीष कुलकर्णी का दिलकश संगीत है. पवनदीप-अरुणिता की आवाज में गाया 'मंजूर दिल' गीत दिल में उतरता जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) का 'मंजूर दिल' सॉन्ग ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है. वीडियो को कुछ ही देर में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इंडियन आइडल 12 के बाद से ही दोनों फैन्स के चहेते कलाकार बने हुए हैं. दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं.
यह भी देखें: Dhamaka के डायरेक्टर Ram Madhvani से बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं