विज्ञापन

भोजपुरी बवाल में पहली पत्नी को याद कर रो पड़े पवन सिंह, बोले- उस दिन लगा पूरी दुनिया खत्म

"कमरा खोला तो लगा दुनिया खत्म..." भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम को याद कर बेहद भावुक हो गए. ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' के आने वाले एपिसोड में बताया कि इस रात क्या हुआ था.

भोजपुरी बवाल में पहली पत्नी को याद कर रो पड़े पवन सिंह, बोले- उस दिन लगा पूरी दुनिया खत्म
पहली पत्नी नीलम सिंह को याद कर इमोशनल हुए पवन सिंह
jio hotstar

Pawan singh neelam singh death emotional video: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह, जिनकी निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों और विवादों से घिरी रही है, हाल ही में छोटे पर्दे पर अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक और भावुक पन्ना खोलते नजर आए. ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर प्रसारित हो रहे टॉक शो 'भोजपुरी बवाल' का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे-दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे तेज प्रताप यादव नजर आ रहे हैं. जिसमें उनकी ज़िंदगी के अनछुए पहलुओं पर बात की जाती है. इसी को लेकर लेटेस्ट एपिसोड आने वाला है, जिसमें स्टार पवन सिंह काफी इमोशनल दिखे, जो उनकी पहली पत्नी नीलम से जुड़ा है.

पहली पत्नी को देवी की तरह पूजते पवन सिंह

यह वीडियो 1 मिनट 7  सेकंड का है, जिसमें पवन सिंह के चेहरे पर दर्द, अपने को खोने की सिहरन और हर पल की दिल दहला देने वाली पीड़ा साफ दिखाई दे रही थी. वीडियो की शुरुआत उनकी पहली पत्नी नीलम की फोटो से होती है, जिसके बैकग्राउंड में स्टार की पहली शादी के कुछ और हिस्से दिखाई देते हैं. साथ ही, बैकग्राउंड में पवन सिंह की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह कहते हैं कि सर, मुझे अपनी जिंदगी में एक देवी मिल गई है. हमारी जिंदगी की यह देवी जब से मिली है, तब से है और रहेगी. और जब तक इस शरीर में जान है, यही हमारी जिंदगी है.

यहां देखें वीडियो

कमरे का दरवाजा खोला तो लगा दुनिया खत्म

उस खौफनाक रात को याद करते हुए पावरस्टार अपने आंसू नहीं रोक पाए. उन्होंने बताया कि जिस रात नीलम की मौत हुई, वह एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे और घर लौटने में काफी देर हो गई थी. पवन सिंह ने रुंधे गले से कहा कि मैं घर आया तो हॉल का दरवाजा खुला था. जैसे ही मैंने हॉल क्रॉस करके अपने रूम का दरवाजा खोला... तो देखा कि दुनिया खत्म!" इतना कहते ही पवन सिंह फूट-फूटकर रो पड़े और हाथ जोड़कर बोले कि वह इस बारे में अब और बात नहीं कर पाएंगे.

दिसंबर 2014 में हुई थी शादी

बता दें कि पवन सिंह ने दिसंबर 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी. नीलम लाइमलाइट से काफी दूर रहना पसंद करती थीं.हालांकि, शादी के महज तीन महीने बाद ही, मार्च 2015 में मुंबई स्थित उनके घर के बेडरूम में नीलम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. इस घटना ने पवन सिंह की व्यक्तिगत जिंदगी को पूरी तरह हिलाकर रख दिया था.

आपके लिए और भी

साउथ सुपरस्टार Jr NTR के घर टूटा दुखों का पहाड़, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल नोट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Bhojpuri Bawaal, Neelam Singh, OTT, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com