विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार Jr NTR के घर टूटा दुखों का पहाड़, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल नोट

कंधे की चोट से उबर रहे Jr NTR पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. 4 साल तक साथ रहे पेट डॉग बघीरा के जाने से भावुक होकर एक्टर ने एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है.

साउथ सुपरस्टार Jr NTR के घर टूटा दुखों का पहाड़, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल नोट
Jr NTR Emotional Post
instagram

Jr. Ntr Emotional post on instagram: किसी अपने को खोने का एहसास क्या होता है उससे पूछना चाहिए जिसका वह करीबी था. हर दिल हर पल जाने वाले की बेहद याद सताती है. ऐसा लगता है जैसे वह आपके आस पास अब भी मौजूद है. ऐसा ही हाल  साउथ एक्टर सुपरस्टार जूनियर एनटीआर  के साथ है. वह इस समय गहरे सदमे से उभरने की कोशिश में लगे हुए है. क्योंकि बुधवार को उनके एक करीबी ने अंतिम सांस ली. जिसके बारे में उन्होंने अपने फैंस से भी शेयर किया है.

दरअसल, जूनियर एनटीआर का पेट डॉग बगीघा का निधन बुधवार को हो गया. जो उनके साथ पिछले चार सालों से रह रहा था. इस शोक संदेश को एक्टर ने अपने सोशल मीडिाया आकाउंट पर एक खास  
 पोस्ट शेयर कर जानकारी दी. इस पोस्ट के जरिए अभिनेता ने अपने पालतू डॉग के प्रति अपना प्यार जताया.

जूनियर एनटीआर  की पोस्ट में क्या लिखा?

NTR ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि तुम मेरी दुनिया में एक साथी की तरह आए और चुपचाप परिवार का हिस्सा बन गए . हमारे दिलों को प्यार, वफादारी, शरारत और एक ऐसे आराम से भर दिया जो सिर्फ़ तुम ही दे सकते थे. तुम्हारी गैरमौजूदगी एक ऐसी खामोशी छोड़ जाती है जो बहुत बड़ी लगती है, लेकिन तुम्हारे पीछे छोड़ा गया प्यार भी उतना ही बड़ा लगता है.
मुझे चुनने के लिए, मेरे साथ चलने के लिए, और इन चार सालों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया.

कई तस्वीरें शेयर दिखाई बगीघा से बोडिंग

 एनटीआर ने इस पोस्ट में बघीरा के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनका और उनके पालतू डॉग के बीच की कैमिस्ट्री को साफ देखा जा सकता है. हर तस्वीर में एनटीआर का बगीघा के प्रति लगाव बेहद खास लगा. एक तस्वीर में वह उसके गले लगकर सो रहे है. दूसरी में वह उसके साथ घर के लॉन में सूकून के दो पल बिता रहे है. आखिरी तस्वीर सबसे ज्यादा भावुक कर देने वाली है.

बगीघा की याद में लगाया पौधा

इंस्टाग्राम पर NTR की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों में से सबसे आखिरी वाली बेहद भावुक कर देने वाली थी, जिसमें एक पौधा लगाया हुआ है, जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि जूनियर एटीआर ने बगीघा को हमेशा के लिए जीवित रखने के लिए उसकी याद में पौधा लगा है. 

स्टार्स ने दिया पोस्ट पर रिएक्शन 

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फिल्मी सितारों ने भी अपना शोक व्यक्त किया. बॉलीवुड से लेकर साउथ के एक्टर्स ने जूनियर एटीआर  को इस मुश्किल घड़ी में खुद को हैंसला देने का ढांढस बढ़ाया है. पोस्ट पर  अनिल कपूर , श्रुति हसन पूजा हेगड़े और अश्विन मावले सहित कई दिग्गज कलाकरों ने एनटीआर को हैंसला रखने की बात कही है. 

एक्टर के कंधे में लगी थी चोट 

हाल ही अभिनेता को एक फिल्म के सेट पर कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाया गया.अब सर्जरी के बाद अभिनेता लगभग छह से आठ हफ्ते तक बेड रेस्ट पर हैं.

आपके लिए और भी

'Fine Shit' पर गुरु रंधावा ने ट्रोलर्स की बोलती बंद, रिलीज किया स्वैग से भरा 'मर्जी; बोले- 'अपनी टेबल खुद बनाते हैं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jr Ntr, South Cinema Actor, Emotional Bond, Bollywood, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com