क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें बड़े पर्दे की जगह अपने घर के कम्फर्ट में फिल्में देखना पसंद है. आप भी घर पर आराम से अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बिंज वॉच करना पसंद करते हैं और हर हफ्ते इंतजार करते हैं. आपका ध्यान भी इसी पर रहता है कि इस बार कौन सी मूवी या वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली है? तो हम आपको बताते हैं कि इस हफ्ते एक दो नहीं बल्कि दर्जन भर फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं. इनमें यामी गौतम की आर्टिकल 370 से लेकर सायरन तक शामिल है तो चलिए जानें कौन सी फिल्म और वेब सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है.
साइलेंस 2- द नाइट आउल बार शूटआउट
मर्डर मिस्ट्री पर बनी मनोज बाजपेयी की फिल्म साइलेंस 2- द नाइट आउल बार शूटआउट 16 अप्रैल से zee5 पर स्ट्रीम की जा रही है. इसका पहला पार्ट साल 2021 में ओटीटी पर ही रिलीज हुआ था.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सी यू इन अनदर लाइफ
स्पैनिश क्राईम ड्रामा मिनी सीरीज सी यू इन अदर लाइफ disney+ हॉटस्टार पर 17 अप्रैल को रिलीज की गई. ये सच्ची घटनाओं पर आधारित एक मिनी वेब सीरीज है.
द सीक्रेट स्कोर
अगर आप म्यूजिकल थ्रिलर वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो 17 अप्रैल को disney+ हॉटस्टार पर द सीक्रेट स्कोर देख सकते हैं. ये एक मजेदार सीरीज है जिसमें कुछ बच्चों का जादुई संगीत भी सुनने को मिल जाएगा.
अवर लिविंग वर्ल्ड
नेटफ्लिक्स पर आवर लिविंग वर्ल्ड वेब सीरीज भी 17 अप्रैल से स्ट्रीम की जा रही है. जिसे आप अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं.
आर्टिकल 370
यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 को अगर आप बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं तो आप 19 अप्रैल को इस फिल्म को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. ये फिल्म जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने के बाद के हालात पर दिखाई गई है.
ड्रीम सिनेरियो
ड्रीम सिनेरियो फिल्म में निकोलस केसज लीड रोल में है. ये एक ऐसी कहानी है जिसमें सपनों में लोगों से मिलते हैं और धीरे-धीरे उनके सपने डरावने होने लगते हैं.
सायरन
जयराम रवि और कीर्ति सुरेश की ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म सायरन 19 अप्रैल को disney+ हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी. यह तमिल के अलावा आप हिंदी में भी देख सकते हैं.
द टूरिस्ट 2
द टूरिस्ट-2 वेब सीरीज लॉयंसगेट प्ले पर 19 अप्रैल को स्ट्रीम की जाएगी. ये एक ऐसे व्यक्ति की कहानी पर बनी है. जो टूरिस्ट होता है लेकिन जब एक सुबह उठता है तो अपनी याददाश्त खो देता है और कैसे वो अपने अतीत से मिलता है, इस पर ये कहानी बनी हुई है.
This Week OTT Rls - Apr 19:#Siren (T) - Hotstar#Ranam (T) - Prime#Saagu (Tl) - Aha#Demons (H) - Zee5#Silence2 (H) - Zee5#Gen (Tl) - Etv Win#Article370 (H) - Jio Cinema#AllIndiaRank (H) - Netflix#MyDearDonga (Tl) - Aha#YaavarumVallavarey (T) - Aha#RamaAyodhya (Tl) -…
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) April 18, 2024
ये वेब सीरीज भी देखना ना भूलें
रानम- प्राइम वीडियो
सागु- AHA
दानव- ज़ी5
जनरल- ईटीवी विन
ऑल इंडिया रैंक - नेटफ्लिक्स
माय डियर डोंगा- AHA
यावरुम वल्लवारे- AHA
राम अयोध्या - Aha Docu
नीला रात्री- साइना प्ले
Rebel Moon Part 2- नेटफ्लिक्स
दसर्कल एस6- नेटफ्लिक्स सीरीज
अंडर द ब्रिज- हुलु सीरीज
चीफ डिटेक्टिव 1958- हॉटस्टार
हाफ बेक्ड 2- जियो सिनेमा सीरीज
The Grimm Variations- नेटफ्लिक्स सीरीज.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं