Ott releases this week 6 to 12 september-2026: ओटी हर उम्र के दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक ऐसा प्लेटफार्म बनता जा रहा है जहां एक क्लिक पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिल जाता है. ऐसे ही पावर पैक्ट पैसा वसूल मजे के लिए फैंस हर हफ्ते OTT के लगभग 99 से अधिक मुख्य ओवर-द-टॉप प्लैटफार्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों -सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते है जिससे वह अपने वीकेंड को मजेदार, एंडवेजर्स और सस्पेंसफुल बना सके.
इसी को लेकर इस बार जी5, नेटफलिक्स और जियोहॉटस्टार से लेकर 12 पैसा वसूल फिल्में-सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार है जिनमें दर्शकों को कॉमेडी , साई फाई, रियलिटी शो का जबरदस्त छैंक देखने को मिलेगा, तो चलिए जानते है सिंतबर के दूसरे हफ्ते ओटीटी के लिए क्या रहेगा खास.
OTT पर रिलीज होने वाली 12 पैसा वसूल फिल्में-सीरीज की लिस्ट
बिग बॉस सीजन 20
इस लिस्ट में पहला नाम है कल यानी संडे से शुरू हुए टीवी के सबसे बड़े रियलटी शो बिग बॉस का. जिसका इंतजार लाखों दर्शकों को बेसब्री से था.
कहां जाएगा देखा
यह ओटीटी के प्लेटफार्म जियोहॉट स्टार पर देखने को मिलेगा. जिसमें सलमान खान बिग बॉस घर में दाखिल हुए 16 सदस्यों के साथ उनकी क्लास लेते दिखेंगे.
कितने बजे देखा जा सकता है
बिग बॉस का नया सीजन (बिग बॉस 20) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रात 9:00 बजे और टीवी पर कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे शुरू होता है. वैसे इसका रिपीट एपिसोड हमेशा देखे जा सकते है.
यहां देखे Bigg Boss 20 का ट्रेलर
फौदा सीजन 5
इस लिस्ट में दूसरा नाम शामिल है 8 सितंबर को रिलीज हो रही इजरायली वेब सीरीज फौदा सीजन 5, जो एक साइकोलॉजिकल पॉलिटिकल थ्रिलर जॉनर की है. इसके पहले चार सीजन बेहद शानदार रहे है. इस सीजन में इसके 11 एपिसोड है. जो इजराइल पर हुए हमलों के दो साल बाद की घटनाओं पर आधारित है.
कहां जाएगा देखा
यह ओटीटी के प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा. जिसे चार भाषाओं (अरबी, हिब्रू, फ्रेंच और अंग्रेजी) में ओरिजिनल ऑडियो के साथ रिलीज किया गया है. इसके अलावा हिंदी सिने प्रेमियों के लिए इसमें उनकी स्थानीय भाषाओं (जैसे हिंदी या अन्य नेटफ्लिक्स की भाषाएं) के सबटाइटल्स भी दिए गए हैं. जिससे कहानी को गहराई से समझा जा सकेगा.
यहां देखें फौदा सीजन 5 का ट्रेलर
स्नीकी पीट
इस लिस्ट में तीसरा नाम शामिल है स्नीकी पीट का. ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है. जिसके तीसरे सीजन को 9 सिंंतबर को स्ट्रीम किया जा रहा है. जिसमें 10 एपिसोड हैं.
कहां जाएगा देखा
इसके 10 एपिसोड को नेटफलिक्स पर देखा जाएगा. जिसमें एक कॉन आर्टिस्ट की कहानी है जो जेल से छूटने के बाद एक खूंखार गैंगस्टर से बचने के लिए अपने सेलमेट 'पीट' की पहचान चुरा लेता है और उसके परिवार के साथ रहने लगता है. इसमें जियोवानी रिबिसी, मारिन आयरलैंड और ब्रायन क्रैंस्टन जैसे स्टार्स हैं.
यहां देखें स्नीकी पीट का ट्रेलर
चुंबक
इस लिस्ट में तीसरा नाम कॉमेडी से भरपूर वेब सीरीज चुंबक का है.' ये एक सिटकॉम सीरीज है, जिसमें नीना गुप्ता, देवेन भोजनी, सुमीत व्यास, अर्जुन बिजलानी और मानसी पारेख के साथ ही हेली शाह भी अहम रोल में होंगी.
कहां जाएगा देखा
चुंबक' नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर को रिलीज होने वाली है. ये एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है. अगर आपको 'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी सीरीज पसंद आई है और ऐसा ही कुछ तलाश रहे हैं तो 'चुंबक' आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.
यहां देखें चुंबक का ट्रेलर
द परफेक्ट लाई
इसके साथ ही द परफेक्ट लाई एक डच सस्पेंस सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसे 10 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. इसमें एक मिस्ट्री देखने के लिए मिलती है कि अचानक से एक मौत हो जाती है और चार परफेक्ट कपल होते हैं, जो एक-दूसरे पर ही शक करने लगते हैं.
कहां जाएगा देखा
इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इस थ्रिलर सीरीज के पहले सीजन में कुल 7 एपिसोड हैं. यह शो मशहूर उपन्यास 'द डिनर क्लब' (De Eetclub) पर आधारित है
यहां देखें द परफेक्ट लाई का ट्रेलर
अली बाबा और 40 भूत
इसके बाद 11 सिंतबर को ओटीटी पर स्पेशल पेशकश होगी अली बाबा और 40 भूत. जिसमें कॉमेडी, मिस्ट्री और सुपरनैचुरल एडवेंचर का जबरदस्त डोज देखने को मिलेगा. क्योंकि इसमें हीरोज इंसानों से नहीं बल्कि भूतो वो भी चालीज भूतों से लड़ते हुए नजर आएंगे. जिसमें टीवी की फेमस एक्ट्रेस आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ मेन किरदारों में हैं. विशाल एक पुलिस वाले के रोल में हैं, जबकि आशा एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो साइंस और लॉजिक पर भरोसा करती है. दोनों मिलकर गांव में छुपे भूतों के साये का रहस्य सुलझाते दिखेंगे
कहां जाएगा देखा
अली बाबा और 40 भूत नेटफ्लिक्स पर 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है. इसमें रेट्रो-फंकी म्यूज़िक और हॉरर के साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का जल्द ही सिर्फ जियो हॉटस्टार पर देखने को मिला.
यहां देखें अली बाबा और 40 भूत का ट्रेलर
घमासान
11 सितंबर को अली बाबा और 40 भूत के अलावा ओटीटी के अन्य प्लैटफार्म पर भी नई वेबसीरीज रिलीज हो रही है. जिसमें से एक क्राइम ड्रामा स्पेशल अरशद वारसी और प्रतीक गांधी स्टारर घमासान .
कहां जाएगा देखा
इसे ZEE5 पर देखा जा सकेगा. यह फिल्म एक क्रिमिनल और एक्शन ड्रामा है जिसमें अरशद वारसी एक खूंखार डाकू और प्रतीक गांधी पुलिस/एसटीएफ अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे
यहां देखें घमासान का ट्रेलर
प्रिंस ऑफ मॉलीवुड
11 सितंबर को इन दोनों सीरीज के अलावा मलयालम कॉमेडी ड्रामा प्रिंस ऑफ मॉलीवुड भी स्ट्रीम होने वाली है. जिसमें एक फिरोज नाम के एक लड़के की कहानी, जिसका सपना एक बड़ा एक्टर बनना है.
कहां देखा जा सकता है
इस मलयालम कॉमेडी ड्रामा वेबसीरीज को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा.
यहां देखें प्रिंस ऑफ मॉलीवुड का ट्रेलर
रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ़ हाउ इंडिया वोन इट्स फ्रीडम
इसके साथ ही 11 सितबर को मुंबई डायरीज और फ्रीडम एट मिडनाइट के निर्माता निखिल आडवाणी अपने मोस्ट अवेटिड प्रोजेक्ट को भी ला रहे है, जो संजीव सान्याल की बेस्टसेलर रिवोल्यूशनरीज़: द अदर स्टोरी ऑफ़ हाउ इंडिया वोन इट्स फ्रीडम पर बेस्ड है. यह सीरीज 1857 के विद्रोह की कहानी को दिखाता है.
कहां होगी रिलीज
यह वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries) अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी.
यहां देखें 'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर
ए लव अदर दैन योर्स'
इसके अलावा K Drama देखने वालों के लिए इस लिस्ट में कुछ खास है. रोमांस का तड़का लगाने के लिए 'ए लव अदर दैन योर्स' (कोरियन ड्रामा) एक रियलिस्टिक रोमांस और मेलोड्रामा है जो एक ऐसे कपल की कहानी पर आधारित है जो 10 साल से रिलेशनशिप में हैं. इसका रोल नामगूंग मिन और ली मी-डो ने किया है.
कहां होगी रिलीज
यह वेब सीरीज ए लव अदर दैन योर्स' अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी. जिसमें प्यार और करियर के बीच फंसे एक भावानात्मक रिश्ते की कहानी को दिखाया है.
यहां देखे ए लव अदर दैन योर्स' का ट्रेलर
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं