विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2021

नवरात्री पर बेटी Tara को सजाते हुए मां माही विज की आंखे हुईं नम, देखें Video

जय भानुशाली औक माही विज की नन्ही परी तारा आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती है. कपल अपनी बिटिया के फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर आए दिनों शेयर करते रहते हैं

नवरात्री पर बेटी Tara को सजाते हुए मां माही विज की आंखे हुईं नम, देखें Video
माही विज ने शेयर किया वीडियो
  • नवरात्री पर तारा का क्यूट लुक
  • कंजक पूजन में दिया सभी को आशीर्वाद
  • जय भानुशाली और माही विज के नन्ही परी के फोटोज वायरल
नई दिल्ली:

जय भानुशाली और माही विज की नन्ही परी तारा आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती है. कपल अपनी बिटिया के फोटो और वीडियोज इंस्टाग्राम पर आए दिनों शेयर करते रहते हैं. नवरात्री के इस खास मौके पर हर एक बच्चा तैयार होना पसंद करता है. वहीं माही ने भी तारा को सलवार सूट पहनाकर तैयार किया है. तारा ने स्काई ब्लू कलर का सलवार सूट पहना हुआ है. साथ ही मांग बेंदा और लिटिल गर्ल का ये क्यूट स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

वहीं माही का तारा को कंजक पूजन के लिए तैयार किए जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. तारा इस वीडियो में काफी क्यूट दिख रही हैं. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी तारा की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि रश्मि देसाई, कश्मीरा शाह, अर्जित तनेजा सहित अन्य सेलेब्स तारा की क्यूटनेस देख कर वीडियो पर कमेंट करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं. 

अपने तीनों बच्चों से करती हैं प्यार
बता दें कि जय भानुशाली और माही विज के तीन बच्चे हैं. दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी. वहीं साल 2017 में कपल ने दो बच्चों को गोद लेना सही समझा था. जिनका नाम उन्होंने राजवीर और खुशी रखा था. वहीं शादी के 7 साल बाद दोनों को एक बेटी हुई है जिसका नाम दोनों ने मिलकर तारा (Tara) रखा है. 

दोनों के प्रोफेशनल वर्क की बात करें तो जय को खास तौर पर एकता कपूर के शो 'कायामठ' के लिए जाना जाता है. साथ ही वे शो होस्ट भी करते हैं जय एक अच्छे डांसर भी हैं. फिलहाल तो वे इंडियन आइडल  सीजन 12 के सेट पर बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं.

वहीं माही की बाद करें को उन्हें सीरियल 'लाल इश्क' के लिए खास जाना जाता है, लेकिन फिलहाल तो एक्ट्रेस ने टीवी से दूरियां बढ़ा ली हैं. उन्होंने साल 2016  से अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया था. वे अपनी फैमिली लाइफ से काफी खुश हैं. आए दिनों वे अपने ग्लैमरस फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jay Bhanushali, Navratri, Mahi And Jay, Jay Bhanushali Daughter Tara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com