टीवी एक्ट्रेस 'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट रह चुकीं मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर अपने हुनर का जादू बिखरेती रहती हैं. जितनी कमाल की उनकी एक्टिंग है उतनी ही कमाल उनकी डांसिंग स्किल है. मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों कोरोना वायरस के कारण इसोलेशन में समय गुजार रही हैं. लेकिन बीच-बीच में अपने वीडियो पोस्ट कर धमाल मचा देती हैं. मोनालिसा (Monalisa) ने कुछ घंटे पहले ही एक डांस वीडियो पोस्ट किया है, जिससें वो दुल्हन के गेटअप में माधुरी दीक्षित और रणबीर कपूर के गाने 'घाघरा' (Ghagra) पर शानदार डांस कर रही हैं.
सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- हर आंख से आंसू बहेगा...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोनालिसा (Monalisa) ने इस डांस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में अदाकारा मोनालिसा ब्राइडल अवतार में बहुत सुंदर दिखाई दे रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने लाल जोड़े के साथ नथ, मांगटीका और हाथों में कलीरे पहन रखा है. उनके इस वीडियो को 52 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
मल्लिका शेरावत को गाड़ी में देख सड़क पर लग गई भीड़, लोग यूं खींचने लगे फोटो- देखें Video
बता दें कि मोनालिसा (Monalisa) ने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं. इसके अलावा मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में भी अपने अंदाज से खूब पहचान बनाई थी. शो में उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी हिस्सा लिया था और बिग बॉस के घर में ही दोनों की शादी हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं