एण्डटीवी ने दर्शकों के लिए एक रोचक क्राइम सीरीज ‘मौका-ए-वारदात' (Mauka-E-Vardaat) लाॅन्च किया है. इस सीरीज में असंभव से नजर आने वाले अपराधों की कहानियां दिखाई जाती हैं. यह कहानियां सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं. अब इस शो में जानी-मानी प्रेजेंटर और एक्टर मोना सिंह (Mona Singh) बतौर होस्ट जुड़ रही हैं. मोना सिंह (Mona Singh) टेलीविजन पर पुरे 5 साल बाद वापसी करने वाली हैं. वह लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर थी. अब जल्द ही टीवी पर नजर आएंगी. मोना सिंह (Mona Singh) अपनी इस वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं.
मोना सिंह (Mona Singh) का कहना है कि, वह इसी तरह के प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही थी. मोना आगे कहती हैं, 'क्राइम जोनर ने हमेशा ही मुझे आकर्षित किया है और मैं 'मौका-ए-वारदात' जैसी ही कुछ थ्रिलिंग चीज का इंतजार कर रही थी. यह शो कुछ बेहद ही खौफनाक अपराधों की झलक पेश करता है जो कल्पना से भी परे हैं. क्राइम हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्सा है जिस पर हमारा वश नहीं होता है. जब यह घटता है तो हमें भयभीत करता है और हिला कर रख देता है. यह हमें जानने के लिए मजबूर करता है कि आखिर क्या हुआ, क्यों और कैसे हुआ. हालांकि, ‘मौका-ए-वारदात‘ इससे आगे बढ़कर उस घटना की तह तक जाता है और यह लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है कि ‘ये हुआ तो हुआ कैसे?‘ इस शो की एक अलग बात है इसका स्टोरीटेलिंग फाॅर्मेट, जो थोड़ा अलग और दिलचस्प है. इस शो को होस्ट करते हुए मैं दर्शकों को सतर्क कर पा रही हूं और हमारे आस-पास घट रही भयावह आपराधिक घटनाओं के बारे में जागरूक कर पा रही हूं.
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर
बता दें, एण्डटीवी की सीरीज ‘मौका-ए-वारदात‘ (Mauka-E-Vardaat) एक एंथोलाॅजी सीरीज है, जिसमें आपराधिक कहानियों के रहस्यों को दिखाया जाता है. यह कहानियां दर्शकों के दिमाग को झकझोर कर रख देंगी और उन्हें यह मानने के लिए विवश करेंगी कि वास्तविकता कल्पना से अलग होती है. यह कहानियां रियल लोकेशन पर शूट की जाती हैं. हर कहानी दमदार वीकडे एपिसोड के रूप में है, जिसमें जघन्य अपराधों के रहस्य से परदा उठाने में महिला किरदार को प्रमुख भूमिका निभाते हुए दिखाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं